विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2017

'मैं मंगल ग्रह में फंस गया हूं.खाना खत्म हो रहा है', इस ट्वीट पर सुषमा ने भी दिया गजब का जवाब

करन सैनी नाम के शख्स ने ट्वीट किया, 'मैं मंगल ग्रह में फंस गया हूं. 987 दिन पहले मंगलयान से खाना भेजा गया था जो कि अब खत्म हो रहा है.'

'मैं मंगल ग्रह में फंस गया हूं.खाना खत्म हो रहा है', इस ट्वीट पर सुषमा ने भी दिया गजब का जवाब
सुषमा स्वराज ने भी शख्स को उसी अंदाज में दिया जवाब. (फाइल फोटो )
  • करन सैनी नाम के शख्स ने किया था ट्वीट
  • सुषमा ने भी दिया उसी के अंदाज में जवाब
  • सुषमा का जवाब हुआ वायरल
नई दिल्ली: पीएम मोदी सरकार के सभी मंत्रियों में से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहती हैं. अभी तक का उनका रिकॉर्ड रहा है कि उनसे विदेशी मामलों से संबंधित जिसने भी मदद मांगी है उन्होंने तुरंत कार्रवाई की है. एक सर्वे के मुताबिक सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के शीर्ष 10 नेताओं में वह अकेली महिला हैं. पासपोर्ट का मुद्दा हो या फिर किसी देश में लड़ाई की वजह से वहां फंसे भारतीयों को निकालना हो, हर मामले में विदेश मंत्री ने अपने काम को बाखूबी अंजाम दिया है.

कुछ ऐसे भी लोग हैं जो उनको उल्टे-सीधे ट्वीट करते रहते हैं. सुषमा ऐसे ट्वीट का जवाब भी उन्हीं के अंदाज में देती हैं. पिछले साल ही कुछ लोगों ने रेफ्रिजरेटर और कार खराब होने तक की शिकायत कर डाली थी. गुरुवार की सुबह भी उनको ऐसा ही ट्वीट किया गया और यह ट्वीट 'धरती के बाहर' से किया गया है. करन सैनी नाम के शख्स ने ट्वीट किया, 'मैं मंगल ग्रह में फंस गया हूं. 987 दिन पहले मंगलयान से खाना भेजा गया था जो कि अब खत्म हो रहा है. अब दूसरा मंगलयान कब भेजा जाएगा?' इतना ही नहीं शख्स ने ट्वीट में इसरो को भी टैग किया है.

सुषमा ने भी दिया उसी के अंदाज में जवाब
इस ट्वीट पर विदेश मंत्री ने जवाब दिया 'अगर आप मंगल पर फंस गए हैं तो भारतीय दूतावास आपकी वहां मदद करेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushma Swaraj., Twitter, Mars, Mangalyaan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com