विज्ञापन

वेजिटेरियन खाना AI दिग्गजों को बना रहा कामयाब! दावा देखते ही मस्क ने बताया ब्रेकफास्ट में क्या खाते हैं

Silicon Valley Diet: सोशल मीडिया पर सिलिकॉन वैली के टेक दिग्गजों की शाकाहारी डाइट को लेकर छिड़ी बहस पर एलन मस्क ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है.

वेजिटेरियन खाना AI दिग्गजों को बना रहा कामयाब! दावा देखते ही मस्क ने बताया ब्रेकफास्ट में क्या खाते हैं
Elon Musk ने किया अपनी डाइट का खुलासा
NDTV Graphics

सोशल मीडिया पर सिलिकॉन वैली के बड़े टेक लीडर्स की लाइफस्टाइल और उनके खान-पान की आदतों को लेकर शुरू हुई एक चर्चा पर Elon Musk ने बेहद मजेदार प्रतिक्रिया दी है. इस बहस की शुरुआत तब हुई जब Freestyle Cloud के को-फाउंडर और CEO Ben Swerdlow ने एक पोस्ट में इशारा किया कि दुनिया के कुछ सबसे मशहूर टेक लीडर्स शाकाहारी (वेजिटेरियन) हैं.

उन्होंने अपनी पोस्ट में Anthropic के CEO डारियो अमोदेई, OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन और Alphabet के CEO सुंदर पिचाई का नाम लिया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने अपनी बिल्कुल अलग लाइफस्टाइल को दिखाया. उन्होंने X पर जवाब दिया कि वे अपने नाश्ते में शाकाहारी भोजन के बजाय हैवी नॉन-वेजिटेरियन डाइट पसंद करते हैं. स्वेर्डलो ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि डारियो शाकाहारी हैं, सैम ऑल्टमैन शाकाहारी हैं और सुंदर पिचाई भी शाकाहारी हैं, इस बात पर जरा गंभीरता से सोचें. इसके जवाब में मस्क ने ट्वीट किया कि मैं हर रोज नाश्ते में स्टेक (मीट), अंडे और कॉफी लेता हूँ.

सिलिकॉन वैली के अन्य दिग्गजों की बात करें तो OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने Fortune को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वे बचपन से ही शाकाहारी हैं. उन्होंने इस दौरान अपने वर्क-लाइफ बैलेंस पर भी बात की थी कि वे कैसे अपना समय अपनी कंपनी और परिवार के बीच बांटते हैं. वहीं गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे भारत में पले-बढ़े हैं, इसलिए उनके लिए सुबह की चाय बेहद जरूरी है जो कि काफी ब्रिटिश अंदाज वाली होती है. चूंकि वे शाकाहारी हैं, इसलिए शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए वे टोस्ट के साथ ऑमलेट लेते हैं. उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि वे सुबह 6:30 से 7:00 बजे के बीच उठते हैं और अपने दिन की शुरुआत अखबार पढ़ने के साथ करते हैं.

इसके अलावा एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई ने भी एक पॉडकास्ट में बताया था कि उन्होंने शाकाहारी बनने का फैसला कब लिया. उनकी बहन और एंथ्रोपिक की को-फाउंडर डेनिएला अमोदेई ने बातचीत के दौरान बताया कि वे काफी कम उम्र में ही शाकाहारी बन गई थीं. उन्होंने मजाक में कहा कि उनके जीवन में यही एक ऐसी चीज थी जो उन्होंने अपने बड़े भाई डारियो से पहले की थी, वरना बड़े होने के नाते डारियो हमेशा हर काम पहले करते थे. डेनिएला के शाकाहारी बनने के करीब तीन साल बाद डारियो ने भी शाकाहार अपना लिया था. उनको ये विचार काफी सही लगा था. 

यह भी पढ़ें | "मुझे लगा था फेक है पर सच में...", WhatsApp पर मिला ये मैसेज? फौरन करें ये काम वर्ना बैंक अकाउंट साफ!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elon Musk, AI, Twitter, Sam Altman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com