Corporate life me success tips: कॉरपोरेट लाइफ में अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि, ऑफिस में अपनी परफॉर्मेंस के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ और शौक कैसे पूरे किए जाए. कई बार ऑफिस में हंसने-बोलने या अपने शौक पूरे करने पर लोग ऐसा समझने लगते हैं कि, आपको अपनी जॉब की फिक्र नहीं है. इसी बात का एकदम सटीक और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन काशी विश्वनाथ नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर दिया है. काशी विश्वनाथ नाम के कंटेंट क्रिएटर ने बताया है कि, 'अगर आप अपने तय टारगेट और डेडलाइन मिस नहीं करते, तो ऑफिस में कोई भी आपके ऊपर सवाल नहीं उठाएगा.' आप आसानी से काम के साथ अपने शौक भी पूरे कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-ये है डोसा खाने का सही तरीका? एटीकेट कोच ने सिखाया ऐसा तरीका देख भड़क उठे लोग, लगा दी क्लास
टारगेट पूरा करो और सुकून से जियो (How to balance hobbies and job)
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में विश्वनाथ ने बताया कि, 'ऑफिस में अपनी काबिलियत साबित करने का सिर्फ एक ही रास्ता है और वो है आपके नतीजे.' उन्होंने आगे कहा कि, 'आपके केपीआई और केआरए जो भी हों, उन्हें हर हाल में पूरा कीजिए. जब आप अपना काम समय पर और सही तरीके से कर देते हैं, तो उसके बाद आप क्या करते हैं, इस पर कोई उंगली नहीं उठाता. अगर काम अधूरा रहेगा तो सौ दूसरी अच्छी बातें भी किसी को नजर नहीं आएंगी.'
नया काम सीखने वालों को दी पक्की सलाह (Work life balance corporate advice)
वायरल हो रहे इस वीडियो को देख चुके एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछा कि, 'बिना सही ट्रेनिंग के काम कर रहे फ्रेशर्स अपने टारगेट कैसे पूरे करें?' इस पर कंटेंट क्रिएटर ने बताया कि, 'ऐसे माहौल में तुरंत अपने बॉस से बात करें और उन्हें बताएं कि आप टीम के सबसे बेहतरीन एम्प्लॉई बनना चाहते हैं, जिसके लिए आपको सही गाइडेंस की जरूरत है. इसके बाद उस पूरी बातचीत को ईमेल पर लिखकर रख लें, ताकि लिखित रिकॉर्ड बना रहे.' ज्यादातर नौकरी करने वाले लोगों ने माना है कि, 'आज के वक्त में ऑफिस के दिखावे से ज्यादा इंसान का काम ही बोलता है.' जब काम का रिपोर्ट कार्ड मजबूत होता है तो ना तो बॉस दबाव बना पाता है और ना ही सहकर्मी कोई बेवजह की कमेंट कर पाते हैं.'
ये भी पढ़ें:-'पीरियड्स का दर्द है, आज ऑफिस नहीं आऊंगी' Gen Z एम्प्लॉई के छुट्टी वाले ईमेल पर गुरुग्राम के CEO का पोस्ट वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं