विज्ञापन

ये है डोसा खाने का सही तरीका? एटीकेट कोच ने सिखाया ऐसा तरीका देख भड़क उठे लोग, लगा दी क्लास

साउथ इंडियन खाने का असली मजा तो हाथ से तोड़कर सांभर चटनी में डुबोकर खाने में है, लेकिन नागपुर के एक एटीकेट कोच ने जब डोसे को चम्मच और कांटे से खाने का तरीका सिखाया, तो इंटरनेट पर बवाल मच गया, जिसे लेकर इंटरनेट पर तीखी बहस छिड़ गई है.

ये है डोसा खाने का सही तरीका? एटीकेट कोच ने सिखाया ऐसा तरीका देख भड़क उठे लोग, लगा दी क्लास
'कांटे-चम्मच से खाएं डोसा' डोसा खाने का यह तरीका देख घूम जाएगा सिर, इंटरनेट पर दो फाड़
Photos: @westernwingsspokenenglish/Instagram

Nagpur etiquette coach dosa video: नागपुर के एक एटीकेट कोच ने हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि रेस्तरां में बैठकर डोसा कैसे खाना चाहिए. आमतौर पर लोग हाथ से डोसे का कोर तोड़कर सांभर चटनी में डुबोकर खाते नजर आते हैं, लेकिन एटीकेट कोच अपने वीडियो में एक हाथ में कांटा और दूसरे में चम्मच पकड़कर डोसे को पहले मोड़ा और फिर छोटे टुकड़े काटकर खाने का तरीका दिखाया. वीडियो में कोच का कहना है कि, रेस्तरां में इस तरह खाना ज्यादा हाइजीनिक और कॉन्फिडेंस से भरा दिखता है.

ये भी पढ़ें:-AI का बच्चा Lumen! महिला खुद को इस AI बच्चे की 'मां' बताती है, वीडियो ने इंटरनेट को चौंकाया

हाइजीनिक और एटीकेट के नाम पर चम्मच का दिया तर्क (dosa etiquette video)

वेस्टर्न विंग्स स्पोकन इंग्लिश (westernwingsspokenenglish) के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'कांटे और चम्मच का यूज करना ज्यादा हाइजीनिक होता है.' कोच के मुताबिक, रेस्तरां में दिए गए बर्तनों का सही इस्तेमाल करना एक सलीका है, जो आपकी पर्सनालिटी को बेहतर दिखाता है, लेकिन इंटरनेट पर मौजूद डोसा प्रेमियों को ये तर्क बिल्कुल रास नहीं आया.

हाथ धोकर खाना ज्यादा देसी और सही तरीका (dosa with fork and spoon)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो के सामने आते ही यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए. कई लोगों का कहना है कि, 'अगर हाथ अच्छे से धुले हों, तो हाथ से खाने में कोई बुराई या गंदगी नहीं है.' वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि, 'भारतीय खाने का असली स्वाद और अनुभव हाथों से ही आता है, इसे चम्मच से खाकर जबरदस्ती का आधुनिक बनने की कोई जरूरत नहीं है.'

ये भी पढ़ें:-ओडिशा के गांव में बिगड़ी अमेरिकी टूरिस्ट की तबीयत, इलाज के बाद बिल देखकर रह गए दंग, देखें VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagpur Etiquette Coach, Dosa Video, How To Eat Dosa, Fork And Spoon Use, South Indian Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com