विज्ञापन

होली खेलते-खेलते रुका युवक, शिव-पार्वती की मूर्ति से पोंछा गुलाल, 65 लाख से ज्यादा बार देखा गया इमोशनल Video

कोलकाता में होली के दौरान एक युवक ने भगवान शिव और मां पार्वती की मूर्ति से गुलाल पोंछा. यह वीडियो 65 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

होली खेलते-खेलते रुका युवक, शिव-पार्वती की मूर्ति से पोंछा गुलाल, 65 लाख से ज्यादा बार देखा गया इमोशनल Video
कोलकाता की होली में दिखा अनोखा नज़ारा

होली को रंगों और खुशियों का त्योहार माना जाता है, लेकिन यह आस्था और भक्ति से भी जुड़ा होता है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकात से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक होली के जश्न के बीच भगवान शिव और मां पार्वती की मूर्ति से गुलाल साफ करता नजर आ रहा है. यह भावुक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में लोग एक-दूसरे पर रंग और गुलाल फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. जश्न के दौरान भगवान शिव और मां पार्वती की मूर्तियां भी रंगों से पूरी तरह ढकी हुई दिखाई देती हैं. इसी बीच एक युवक रुकता है और अपने हाथों से भगवान शिव और मां पार्वती के चेहरे से गुलाल साफ करने लगता है. यह छोटा सा कदम उसकी आस्था और सम्मान को दर्शाता है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, रोल्स-रॉयस होली सेलिब्रेशन इन कोलकाता. वीडियो को 65 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने युवक की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, गुड जॉब भाई, अब प्यारी मैया रानी का भी कर दो. दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, भाई ने स्वर्ग में अपनी सीट बुक कर ली. एक यूजर ने लिखा, मूर्ति में भगवान की उपस्थिति को जो महसूस करता है, वही ऐसा कर सकता है. यह वीडियो दिखाता है कि रंगों की मस्ती के बीच भी श्रद्धा और सम्मान की भावना बनी रह सकती है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: अबतक धुंधला दिख रहा है... वृंदावन में होली खेलने पहुंची विदेशी महिला, अपना अनुभव बताते हुए लोगों को दी चेतावनी

कौन हैं रेलवे की टीटीई मोनी नैन? जिन्हें ड्यूटी के दौरान रील्स बनाने पर DRM से मिली चेतावनी, जानिए पूरा मामला

सहारा रेगिस्तान में मिला 10 करोड़ साल पुराना विशाल डायनासोर! नई खोज ने बदल दी इतिहास की किताब

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Holi Viral Video, Holi Celebration In Kolkata, Holi Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com