बेंगलुरु के एक उद्यमी की प्रेरणादायक कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. प्रदीप कन्नन ने 2019 में Oracle India की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर The Falooda Shop की शुरुआत की थी. आज 6 साल में उनका छोटा सा आइडिया एक बड़े ब्रांड में बदल चुका है, जिसके भारत और दुबई में कुल 18 आउटलेट हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पहले आउटलेट की लागत का पूरा विवरण शेयर किया, जिसने कई लोगों का ध्यान खींचा.
पहले आउटलेट पर आया करीब 22 लाख रुपये का खर्च
प्रदीप कन्नन के अनुसार, बेंगलुरु में पहला आउटलेट शुरू करने के लिए कुल लगभग 22 लाख रुपये का निवेश करना पड़ा. इसमें शामिल थे:
- 2.4 लाख रुपये - दुकान का रेंट डिपॉजिट
- 60 हज़ार रुपये - लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन
- 2 लाख रुपये - बेसिक उपकरण
- 10 लाख रुपये - फर्नीचर और इंटीरियर
- 3.2 लाख - शुरुआती कच्चा माल और पैकेजिंग
- 80 हज़ार - पहले महीने का स्टाफ वेतन
- 1 लाख - ब्रांडिंग और लॉन्च
- 2 लाख - वर्किंग कैपिटल
उन्होंने बताया कि शुरुआत में 3 लाख रुपये का वर्किंग कैपिटल रखने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे 2 लाख तक सीमित रखा. कन्नन का कहना है, फैंसी इंटीरियर की जरूरत नहीं होती, जरूरी है कि ग्राहक बार-बार लौटकर आएं.
Here's how much it costed us to open our first Falooda Shop outlet in Bengaluru:
— Pradeep Kannan (@Pradeepkannanj) February 10, 2026
- Rental deposit: ₹ 2,40,000/-
- Licenses & registrations: ₹ 60,000/-
- Equipment (basic / used): ₹ 2,00,000/-
- Furniture & interiors: ₹ 10,00,000/-
- Initial raw material + Packaging : ₹… pic.twitter.com/lsDJ7PrXnU
नौकरी छोड़ने पर लोगों ने उड़ाया था मजाक
प्रदीप कन्नन पहले Oracle India में ऑपरेशंस हेड थे और एक स्थिर व अच्छी सैलरी वाली नौकरी कर रहे थे. उन्होंने बताया, कि जब उन्होंने नौकरी छोड़कर फालूदा का बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया, तो कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा, कि समाज के हिसाब से उनकी जिंदगी पूरी तरह ‘सेटल' थी, लेकिन अंदर से वह संतुष्ट नहीं थे. इसी कारण उन्होंने बेंगलुरु छोड़कर तमिलनाडु के अपने गृह नगर करूर लौटने और वहां से व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया.
छोटा आइडिया बना बड़ा ब्रांड
आज The Falooda Shop एक सफल ब्रांड बन चुका है और तेजी से विस्तार कर रहा है. यह कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो सुरक्षित नौकरी छोड़कर अपने जुनून को करियर बनाना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: मुंबई लोकल में टिकट चेक करते दिखे ‘ग्रेट खली'! इतनी लंबाई कि ट्रेन भी पड़ गई छोटी, टीसी को देखकर चौंके यात्री
पहली बार सुषि खा रही थी महिला, किया ऐसा खिलवाड़, यूजर्स बोले- Video देखकर बेहोश हो जाएंगे जापानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं