विज्ञापन

पहली बार सुषि खा रही थी महिला, किया ऐसा खिलवाड़, यूजर्स बोले- Video देखकर बेहोश हो जाएंगे जापानी

बेंगलुरु की एक महिला ने सुषि को देसी अंदाज में मसलकर और सोया सॉस-वसाबी मिलाकर खाया. इस अनोखे तरीके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

पहली बार सुषि खा रही थी महिला, किया ऐसा खिलवाड़, यूजर्स बोले- Video देखकर बेहोश हो जाएंगे जापानी
सुषि खाने का यह तरीका सोशल मीडिया पर छा गया

दुनियाभर में सुषि को एक खास अंदाज और तरीके के साथ खाने के लिए जाना जाता है, लेकिन बेंगलुरु की एक महिला ने इसे देसी अंदाज में खाकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं. इस क्लिप में महिला सुषि को पारंपरिक तरीके से खाने के बजाय बिल्कुल अलग अंदाज में खाते हुए नजर आती है.

सुषि को बना दिया ‘दाल-चावल' 

वीडियो में महिला पहले सुषि को हाथ से उठाकर प्लेट में रखती है. इसके बाद वह उसे हल्के से खाने की बजाय अपनी उंगलियों से मसल देती है. इतना ही नहीं, वह सुषि को सोया सॉस में डुबाने के बजाय सीधे ऊपर से सॉस डालती है. फिर उसमें वसाबी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर देती है, जिससे यह मिश्रण दाल-चावल जैसा दिखाई देने लगता है. अंत में वह इसे हाथों से ही खाती है, बिल्कुल भारतीय अंदाज में. वीडियो पर लिखा है, POV: आप पहली बार सुषि ट्राय कर रहे हैं. वहीं, कैप्शन में महिला ने लिखा, कि उनका मकसद जापानी संस्कृति का मजाक उड़ाना नहीं है और उन्हें सुषि पसंद है.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स ने इस पर मजेदार और चौंकाने वाली प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा, इतनी ज्यादा वसाबी देखकर ही मेरी घबराहट बढ़ गई. दूसरे ने मजाक में कहा कि वह महिला का रिएक्शन भी देखना चाहते हैं. कुछ यूजर्स ने हैरानी जताते हुए पूछा, कि सुषि को मसलने की जरूरत ही क्या थी, जबकि कुछ लोगों ने इसे सोशल मीडिया के लिए किया गया एक्सपेरिमेंट बताया. हालांकि, कई लोग इस अनोखे अंदाज को देखकर हंसे और इसे मजेदार बताया.

खाने के तरीके पर छिड़ी बहस

इस वीडियो ने सिर्फ मनोरंजन ही नहीं किया, बल्कि खाने की आदतों को अपने तरीके से अपनाने पर भी चर्चा शुरू कर दी है. कुछ लोगों का मानना है कि हर शख्स अपने स्वाद और सुविधा के अनुसार खाना खा सकता है, जबकि अन्य ने पारंपरिक तरीके के सम्मान की बात कही. एक बात तो तय है, यह वीडियो इतना अनोखा है कि इसे देखकर नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: खुदाई में मिली 150 साल पुरानी शराब की बोतल, फिर सामने आया अमेरिका का हैरान कर देने वाला अतीत

जीजू ध्यान रखना...विदाई में रो रही थी दुल्हन, तभी भाई ने जीजा से कही ऐसी बात, चौंक गया दूल्हा, घरवाले भी हैरान

हमने गलत सोचा था... मुंबई पहुंचते ही विदेशी कपल ने ऐसा क्या देख लिया, कि भारत को लेकर बदल गया नजरिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Sushi Viral Video, Sushi Eaten Indian Style, Funny Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com