विज्ञापन

4 लाख से सीधे 8 लाख LPA! बिना मांगे मिला 100% हाइक, खुश होने की जगह डर क्यों गया कर्मचारी?

एक भारतीय इंजीनियर को बिना मांगे 100% सैलरी हाइक मिला, जिससे उसकी सैलरी 4 लाख से बढ़कर 8 लाख हो गई. हालांकि, कंपनी में प्रोजेक्ट की कमी के कारण वह थोड़ा परेशान है. जानिए पूरा मामला.

4 लाख से सीधे 8 लाख LPA! बिना मांगे मिला 100% हाइक, खुश होने की जगह डर क्यों गया कर्मचारी?
अचानक हाइक से कन्फ्यूज हुआ आईटी प्रोफेशनल

जहां ज्यादातर कर्मचारी 10% इंक्रीमेंट के लिए भी लंबा इंतजार करते हैं, वहीं एक भारतीय आईटी प्रोफेशनल को बिना मांगे ही 100% सैलरी हाइक मिल गया. लेकिन, खुशी मनाने की बजाय वह खुद को थोड़ा परेशान बता रहा है. यह मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर सामने आया, जहां उसने अपनी कहानी शेयर की है.

क्या है पूरा मामला?

रेडिट पर पोस्ट करते हुए इंजीनियर ने बताया, कि वह एक छोटे फर्म में काम करता है और उसके पास करीब 1.5 साल का अनुभव है. कंपनी में फिलहाल प्रोजेक्ट्स की कमी चल रही है. उसने लिखा, कि हाल ही में मैनेजमेंट की कुछ आंतरिक मीटिंग्स हुईं, जिसके बाद उसकी मैनेजर ने उससे काम के दबाव और उसकी स्थिति को लेकर बातचीत की. उसने ईमानदारी से अपनी बात रखी. कुछ दिनों बाद जब वह अपने डेली टास्क अपडेट देने गया, तो अचानक मैनेजर ने बताया कि उसकी सैलरी बढ़ा दी गई है. उसने खुद कभी इंक्रीमेंट या अप्रेजल की बात नहीं उठाई थी. उसकी सैलरी 4 लाख रु प्रति वर्ष (LPA) से बढ़कर 8 लाख रु प्रति वर्ष हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV 

खुशी से ज्यादा क्यों हुई चिंता?

हालांकि, दोगुनी सैलरी मिलना किसी भी कर्मचारी के लिए बड़ी बात है, लेकिन इंजीनियर का कहना है कि कंपनी में प्रोजेक्ट्स कम हैं. ऐसे में अचानक इतना बड़ा हाइक मिलने से वह थोड़ा असमंजस में है. उसने पूछा कि कंपनियां या मैनेजमेंट आखिर ऐसे फैसले क्यों लेती हैं? इसके पीछे संभावित कारण क्या हो सकते हैं?

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?

रेडिट पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी-अपनी राय दी. एक यूजर ने लिखा, कि शायद वह पहले बहुत कम वेतन पा रहा था और मैनेजमेंट ने उसे की रिसोर्स मानते हुए यह फैसला लिया. दूसरे यूजर ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उसकी सैलरी भी एक बार तीन गुना हुई थी, लेकिन इसके बाद काम का बोझ इतना बढ़ गया कि वह बर्नआउट के कगार पर पहुंच गया. एक ने लिखा, 99% मामलों में ऐसा नहीं होता. आप लकी हैं, इसका मज़ा लीजिए. वहीं, एक यूजर ने चेतावनी देते हुए कहा, फ्री लंच जैसा कुछ नहीं होता. या तो आपने इसे कमाया है, या जल्द ही समझ में आ जाएगा कि क्यों दिया गया.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 65 लाख से ज्यादा व्यूज! होली खेलते-खेलते रुका युवक, शिव-पार्वती की मूर्ति से पोंछा गुलाल, देखकर भावुक हुए लोग

अबतक धुंधला दिख रहा है... वृंदावन में होली खेलने पहुंची विदेशी महिला, अपना अनुभव बताते हुए लोगों को दी चेतावनी

कौन हैं रेलवे की टीटीई मोनी नैन? जिन्हें ड्यूटी के दौरान रील्स बनाने पर DRM से मिली चेतावनी, जानिए पूरा मामला

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Techie, Salary Hike, Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com