विज्ञापन

साड़ी-ब्लाउज, गले में नींबू की माला, हाथ में चुड़ियां...'पुष्पा' स्टाइल में महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचा शख्स, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पुष्पा स्टाइल एंट्री करता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में कुछ कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी शख्स के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं.

साड़ी-ब्लाउज, गले में नींबू की माला, हाथ में चुड़ियां...'पुष्पा' स्टाइल में महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचा शख्स, वीडियो इंटरनेट पर वायरल
शख्स ने महाकालेश्वर मंदिर में की 'पुष्पा' स्टाइल एंट्री
Photo Credit: NDTV

सोशल मीडिया पर रोजाना नया-नया कंटेंट आए दिन वायरल होता ही रहता है. इन दिनों विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर का एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है जिसमें एक शख्स 'पुष्पा' स्टाइल में दर्शन करने पहुंचा. वीडियो इसलिए भी ज्यादा सुर्खियों में है क्योंकि मंदिर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध होने के बावजूद युवक ने परिसर में वीडियो बनाए. साथ ही कुछ कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी भी फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं. शख्स को मंदिर में मिल रहे VIP ट्रीटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ती नजर आई. 

सुरक्षाकर्मियों ने खिंचवाई फोटो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने साड़ी-ब्लाउज, गले में नींबू की माला, पैरों में पायजेब, कानों में टॉप्स, नाक में नथ और हाथों में चूड़ियां पहन रखी थीं. मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मी युवक को वीआईपी और विशेष प्रोटोकॉल देते हुए नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि मंदिर परिसर में फोटो और वीडियो बनाने पर सख्त पाबंदी है, इसके बावजूद भी शख्स ने फोटो खींचवाई और वीडियो बनाई. साथ ही मानसरोवर गेट पर तैनात कई सुरक्षाकर्मियों ने उसके साथ फोटो भी खिंचवाईं. 

मंदिर के नियमों पर खड़े हुए सवाल 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंदिर का एक कर्मचारी इस शख्स को किसी वीआईपी की तरह मंदिर के अंदर गणेश मंडपम तक लेकर जा रहा है. इस दौरान शख्स मंदिर के अलग-अलग हिस्सों पर वीडियो भी रिकॉर्ड करता है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोगों ने मंदिर में लागू नियमों और व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करना शुरू कर दिए हैं. 

5 फरवरी का है वीडियो

इस मामले पर महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया 'वीडियो 5 फरवरी का है. हमने मंदिर के सुपरवाइजर को हटा दिया था. इस तरह से किसी को प्रवेश देना और इस तरह से फोटोग्राफी करना मंदिर की मर्यादा का उल्लंघन है.'

यह भी पढ़ें: 1 से 9 तक की फॉर्मेशन डिजाइन बनाते बच्चों का वीडियो वायरल, टीचर की क्रिएटिविटी ने जीता दिल

यह भी पढ़ें: क्या आपने सुनी है ऐसी लीव पॉलिसी? 15 दिन की छुट्टी का वादा, लेकिन हर छुट्टी पर कट जाती है सैलरी, वायरल हुआ शख्स का पोस्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Zara Hatke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com