विज्ञापन

'पहले पेट पूजा फिर काम दूजा...' वायरल हो रहे इस Video में बच्चे की हरकत देख छूट जाएंगी हंसी

स्कूल असेंबली से सामने आए एक मासूम से बच्चे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया यूजर्स के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, जब बच्चे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे थे, तब ये छोटा बच्चा बड़ी होशियारी से जेब से स्नैक निकालकर खा रहा था.

'पहले पेट पूजा फिर काम दूजा...' वायरल हो रहे इस Video में बच्चे की हरकत देख छूट जाएंगी हंसी
स्कूल प्रेयर में बच्चे ने किया ऐसा काम...Video देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Viral School Prayer Video: बचपन की मासूमियत भी कितनी बेफिक्र होती है न...न किसी नियम की चिंता...न ही किसी के देखने का डर. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के साथ-साथ उनके बचपन के दिनों की याद को भी ताजा कर रहा है. दिल खुश कर देने वाले इस वीडियो की शुरूआत स्कूल प्रेयर के साथ होती है. जहां सभी बच्चे सुबह की प्रार्थना के दौरान हाथ जोड़कर खड़े नजर आते है, तभी उन्हीं के बीच में से एक नन्हा बच्चा अपनी जेब से कुछ निकालकर खाने लगता है. वीडियो में बच्चे की ये भोली सी हरकत और पकड़े जाने से पहले तुरंत हाथ जोड़ने की कला लोगों को खूब भा रही है.

ये भी पढ़ें:-फीस वसूलने का निकाला अनोखा तरीका, होमवर्क को लेकर बच्चे ने टीचर से कह दी ऐसी बात..सुनकर टीचर ने पकड़ लिया माथा

प्रार्थना के दौरान बच्चे की मजेदार हरकत (Cute Kid Caught Eating Snacks During Assembly)

हाल ही में इंटरनेट पर एक बेहद प्यारा सा वीडियो वायरल हुआ है, जो किसी प्राथमिक विद्यालय का लग रहा है. जहां सुबह की प्रार्थना चल रही है और सभी बच्चे पंक्ति में हाथ जोड़े आंखें बंद करके खड़े हैं, लेकिन इस पूरी भीड़ में एक छोटा बच्चा सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वह अपने एक हाथ को जेब में डालकर कुछ खाने की चीज निकालता है और चुपके से मुंह में दबा लेता है. 

पकड़े जाने के डर से तुरंत जोड़े हाथ (Master of Pretending Cute Act Goes Viral)

इस वीडियो की सबसे मजेदार बात ये है कि जैसे ही बच्चे को लगता है कि कोई उसे देख लेगा, वो तुरंत बेहद मासूमियत के साथ अपने दोनों हाथ जोड़ लेता है. वो ऐसा ड्रामा करता है जैसे उससे ज्यादा सीधा और ध्यान से प्रार्थना करने वाला बच्चा वहां कोई है ही नहीं. बच्ची की इस अदा को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. 

सोशल मीडिया यूजर्स ने लुटाया प्यार (cute kid eating during assembly)

ये वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर किया जा रहा है, जिस पर यूजर्स भर-भर कर अपना प्यार लुटा रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि, 'इस बच्चे ने उन्हें उनके बचपन की याद दिला दी, जब वो भी असेंबली में ऐसी ही छोटी मोटी शरारतें किया करते थे.' वहीं कुछ लोग बच्चे की मासूमियत के कायल हो गए हैं.

ये भी पढ़ें:-प्राइमरी टीचर ने लगाया गजब का देसी जुगाड़, अब बच्चे खुद से लगा रहे हैं सेल्फ अटेंडेंस, वायरल हो रहा वीडियो

ये भी पढ़ें:-1800 रुपये खर्च करके बच्चे ने मंगवाई अजीबोगरीब किताब, पिता का रिएक्शन हुआ वायरल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
School Prayer Viral, Viral School Incident, School Video Viral, Funny School Video, Child Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com