विज्ञापन

1 से 9 तक की फॉर्मेशन डिजाइन बनाते बच्चों का वीडियो वायरल, टीचर की क्रिएटिविटी ने जीता दिल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्कूल के बच्चे मैदान में 1 से 9 तक के नंबरों की फॉर्मेशन बनाते नजर आए. कम मूवमेंट वाली इस प्रेजेंटेशन के लिए लोग टीचर की खूब तारीफ कर रहे हैं.

1 से 9 तक की फॉर्मेशन डिजाइन बनाते बच्चों का वीडियो वायरल, टीचर की क्रिएटिविटी ने जीता दिल
सोशल मीडिया पर बच्चों के प्रेजेंटेशन का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में स्कूल के बच्चे मैदान में खड़े होकर सीक्वेंशियल 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 की शपेस बनाते दिखाई दे रहे हैं. बच्चे एक नंबर का आकार पूरा करते हैं और फिर बहुत कम मूवमेंट के साथ अगले नंबर की फॉर्मेशन में आ जाते हैं.

टीचर की हो रही जमकर तारीफ

जानकारी के अनुसार, वीडियो देखने वाले लोग उस शिक्षक की खूब सराहना कर रहे हैं. जिसने इस पूरी फॉर्मेशन को डिजाइन किया है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को ऑर्गेनाइज्ड रखना और कम से कम मूवमेंट में अलग-अलग शपेस बनवाना आसान काम नहीं है.

बच्चों का उत्साह भी बना चर्चा का विषय

वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना भी बज रहा है, जिसके साथ बच्चे पूरे उत्साह और खुशी के साथ फॉर्मेशन दे रहे हैं. बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उनकी एनर्जी लोगों को काफी पसंद आ रही है.

क्रिएटिविटी और टीमवर्क का शानदार उदाहरण

बता दें कि यह वीडियो केवल एक फॉर्मेशन नहीं, बल्कि बच्चों के टीमवर्क, डिसिप्लिन और क्रिएटिविटी का भी उदाहरण पेश कर रहा है. हर बच्चा अपनी जगह और जिम्मेदारी को अच्छी तरह समझता दिख रहा है, जिससे पूरी प्रेजेंटेशन अट्रैक्टिव बन रही है.

वीडियो की नहीं हुई पुष्टि

हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो किस स्कूल का है और कब रिकॉर्ड किया गया था. इसके बावजूद वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है और इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 'बड़े पार्सल की अलग फीस लगेगी', डिलीवरी बॉय ने रखी अजीब शर्त, महिला से बहस का वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में फ्लैट ढूंढना बुरे सपने जैसा, शख्स ने बताया संघर्ष

यह भी पढ़ें: 'वहां सेटल होने में मुझे एक साल लग गया', मुंबई की महिला ने दुबई जाने के बारे में बताई सच्चाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral School Video, Teacher
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com