विज्ञापन

जंतर मंतर पर मस्ती से छाए ये चेहरे, किसी का डांस तो किसी के एक्सप्रेशंस के ही दीवाने हुए लोग

जंतर-मंतर पर आंदोलन भले ही समाप्त हो गया है, लेकिन अब भी उस प्रदर्शन के कई चेहरे वायरल हो रहे हैं.

जंतर मंतर पर मस्ती से छाए ये चेहरे, किसी का डांस तो किसी के एक्सप्रेशंस के ही दीवाने हुए लोग
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर करीब सवा महीने चले छात्र आंदोलन का मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले अंत हो गया है
  • आंदोलन के दौरान छात्र कई बार मस्ती करते और इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिससे उन्हें पहचान मिली
  • भोजपुरी गीत पर डांस करने वाले सरदार जी और दुल्हन के गेटअप में आई दिव्या जैसे चेहरे आंदोलन के अलग पहलू बने
नई दिल्ली:

दिल्ली के जंतर मंतर पर करीब सवा महीने चले आंदोलन का अंत हो गया है. 20 जुलाई को मॉनसून सेशन के पहले दिन यह आंदोलन अपने चरम पर पहुंचा था. इस दौरान भारी संख्या में छात्र जंतर-मंतर पहुंचे थे. इनमें कई राज्यों से लोग पहुंचे थे. इतने लंबे समय तक डटे रहने के दौरान छात्र कई बार मस्ती करते दिखे तो उनके कुछ इमोशनल वीडियोज भी वायरल हुए. लॉलीपाप लागेलु जैसे भोजपुरी गाने पर मस्ती से नाचने वाले सरदार जी हों या फिर दुल्हन के गेटअप में ही जंतर-मंतर पहुंचने वाली दिव्या हों, सभी आंदोलन का एक अलग पक्ष दिखाने वाले चेहरे बन गए. 

इनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. कुछ दिन पहले तक अनजान इन लोगों को अब इंटरनेट की दुनिया से बड़ी पहचान मिल गई है. कोई किसी के स्टेप्स की सराहना कर रहा है तो किसी के इमोशन और आंदोलन को लेकर जज्बे की तारीफ की जा रही है. जैसे फिल्मी गीत 'तेरी गलियों में मोहब्बत होगी' के लिरिक्स पर जिस तरह से कुछ किशोरों ने एक्सप्रेशन दिए हैं, उसे भी काफी लोगों ने पसंद किया है. अलग-अलग चैनलों और सोशल मीडिया हैंडल्स पर यह वीडियो वायरल है. इसमें इन बच्चों के एक्सप्रेशंस की लोग खूब सराहना कर रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं. 

इसी तरह भोजपुरी गीत लॉलीपॉप लागेलु पर एक सरदार जी के डांस को भी खूब वायरल किया जा रहा है. एक पंजाबी का भोजपुरी गीत पर मजे से डांस करना लोगों को खूब भा रहा है. इसके अलावा आंदोलन के दौरान नारेबाजी, मांगों के लिए हंगामा और मीडिया से बातचीत समेत क्या मस्ती हुई, यह पक्ष भी इस वीडियो में देखा जा सकता है. 

एक और लड़की इस प्रदर्शन के दौरान वायरल हुई, जो दुल्हन के गेटअप में ही जंतर-मंतर पहुंच गई. इस लड़की का नाम कुछ वीडियोज में दिव्या बताया जा रहा है. दुल्हन की तरह सजी-संवरी लड़की ने जंतर-मंतर पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

सरकार की नीतियों और मौजूदा हालातों पर तंज कसते हुए एक छात्र ने कविता ही रच डाली. छात्र के कई कविता पढ़ते हुए कई वीडियोज वायरल हैं, जिसका शीर्षक है- ये कैसी सरकार है. देश में बेरोजगारी, पढ़ाई की महंगाई, इलाज की महंगाई जैसे विषयों को उसने कविता के जरिए उठाया है. छात्र की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन कविता के चलते वह सोशल मीडिया पर एक चर्चित फेस जरूर बन गया है. भले ही लोगों को उसका नाम नहीं पता, लेकिन प्रदर्शन के दौरान सुनाई अपनी कविता से उसका चेहरा ही पहचान बन गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Videos, Viral Videos Delhi Event, Jantar Mantar, Jantar Mantar AAP Protest, Jantar Mantar Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com