विज्ञापन

सोया चाप से ऐसा पाप! 12 मिलियन से ज्यादा देखा गया ये वीडियो

वायरल वीडियो में एक शख्स सोया चाप के बैटर पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है. कुछ लोग उसे खींच रहे हैं.

सोया चाप से ऐसा पाप! 12 मिलियन से ज्यादा देखा गया ये वीडियो
सोया चाप बनाने का वायरल वीडियो
एक्स

नोएडा से सामने आए एक वीडियो ने सोया चाप की तैयारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में कथित तौर पर दिखाया गया है कि लोगों की पसंदीदा डिश किस तरह तैयार की जा रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद खाने-पीने की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर बहस छिड़ गई है.

वायरल वीडियो में एक शख्स सोया चाप के बैटर पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है. कुछ लोग उसे खींच रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि दूसरा शख्स पर उस पाइप से पानी डाल रहा है. अभी तक खाद्य विभाग ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई गंभीर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं.

वीडियो के वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान लिया है. लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि नोएडा कि किस फैक्ट्री का यह वीडियो है. यह कोई पहली बार नहीं है जब इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हो. इससे पहले भी ऐसे वीडियो सामने आए हैं जहां पर खाद्य सामग्री के साथ इसी प्रकार से छेड़छाड़ की जाती है. 

ये भी पढ़ें- ये एक्सप्रेसवे देगा बिहार-बंगाल,असम तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी

मिलावट के भी कई वीडियो सामने आए हैं. समय-समय पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाती है, फैक्ट्रियों पर रेड भी पड़ती है, लेकिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं. अब जब यह वीडियो वायरल हो गया है, लोगों के मन में एक ही सवाल है- क्या सोया चाप खाना भी अब सुरक्षित नहीं है? जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में सोया चाप का सेवन काफी ज्यादा होता है, कुछ लोग इसे प्रोटीन डाइट की तरह देखते हैं तो कुछ स्वाद के लिए इसे खाते हैं. लेकिन ऐसे वीडियो वायरल होने का बाद लोग अब सोया चाप खाने से पहले भी हजार बार सोचने वाले हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Soya Chaap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com