विज्ञापन

क्या आपने सुनी है ऐसी लीव पॉलिसी? 15 दिन की छुट्टी का वादा, लेकिन हर छुट्टी पर कट जाती है सैलरी, वायरल हुआ शख्स का पोस्ट

कोच्चि के एक एंप्लॉय ने दावा किया कि कंपनी छुट्टी देने का वादा करती है, लेकिन हर छुट्टी पर सैलरी काट लेती है. इस अनोखी पॉलिसी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई.

क्या आपने सुनी है ऐसी लीव पॉलिसी? 15 दिन की छुट्टी का वादा, लेकिन हर छुट्टी पर कट जाती है सैलरी, वायरल हुआ शख्स का पोस्ट
हर महीने सैलरी कटने से परेशान युवक ने शेयर किया पोस्ट
ndtv

कोच्चि में नई नौकरी जॉइन करने वाले एक मैनेजर ने सोशल मीडिया पर अपनी कंपनी की ऐसी लीव पॉलिसी का खुलासा किया है, जिसे जानकर लोग हैरान हैं. एंप्लॉय का दावा है कि ऑफर लेटर में साल में 15 दिन की छुट्टी का वादा किया गया था, लेकिन जब भी वह छुट्टी लेता है. उसकी उस महीने की सैलरी काट ली जाती है.

एंप्लॉय ने रेडिट (Reddit) पर बताया कि उसने चार महीने पहले मैनेजर के पद पर नौकरी शुरू की थी. प्रोबेशन के दौरान उसकी सैलरी 18,000 रुपये और उसके बाद 20,000 रुपये तय हुई. इंटरव्यू के दौरान उसने छुट्टियों के बारे में पूछा था, तब कंपनी ने साल में 15 दिन की छुट्टी मिलने की बात कही थी और यह ऑफर लेटर में भी लिखा था.

प्रोबेशन के बाद भी कटने लगी सैलरी

एंप्लॉय ने बताया कि प्रोबेशन के दौरान छुट्टी लेने पर सैलरी कट गई, जिसे उसने सामान्य समझा. लेकिन परमानेंट एंप्लॉय बनने के बाद भी हर छुट्टी पर सैलरी कटने लगी, जिससे वह हैरान रह गया.

HR ने बताई कंपनी की अनोखी पॉलिसी

जब एंप्लॉय ने HR से सवाल किया तो जवाब मिला कि कंपनी की यही नीति है. HR के मुताबिक, कर्मचारी को 15 दिन की छुट्टी तो मिलती है, लेकिन छुट्टी लेने पर उस महीने की सैलरी काट ली जाती है. साल के आखिर में जितनी छुट्टियां ली गई होंगी, उनका पैसा अलग से वापस किया जाएगा.

Salary cut for approved annual leave
by u/Fine_Mail_9564 in Kochi

जॉइनिंग से पहले नहीं दी गई थी जानकारी

एंप्लॉय का कहना है कि इंटरव्यू या जॉइनिंग के समय इस नियम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी. उसने कहा कि अगर पहले पता होता तो वह नौकरी के बारे में दोबारा सोचता. क्योंकि उसका परिवार कोच्चि में नहीं रहता, इसलिए घर जाने के लिए छुट्टी लेने पर हर बार उसकी महीने की इनकम प्रभावित होती है.

छुट्टी में भी करना पड़ता है काम

कर्मचारी ने यह भी दावा किया कि छुट्टी के दिन भी उससे कई बार ऑफिस का काम करवाया जाता है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी कोई राहत नहीं देती. उसने HR से कहा कि सैलरी तभी कटनी चाहिए जब 15 दिन की तय छुट्टियां खत्म हो जाएं, लेकिन कंपनी अपना रुख बदलने को तैयार नहीं है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

रेडिट (Reddit) पर कई लोगों ने इस पॉलिसी को असामान्य बताया. कुछ यूजर्स ने कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसी व्यवस्था नहीं देखी और कर्मचारी को अपनी नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज और कंपनी की लिखित नीति मांगनी चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने इसे संदिग्ध बताते हुए दूसरी नौकरी तलाशने की भी सलाह दी.

यह भी पढ़ें: प्यार में खर्च किए 3 लाख, अगले दिन छोड़ गई गर्लफ्रेंड... अब मांग रहा लीगल एडवाइज

यह भी पढ़ें: 'बड़े पार्सल की अलग फीस लगेगी', डिलीवरी बॉय ने रखी अजीब शर्त, महिला से बहस का वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: 'वहां सेटल होने में मुझे एक साल लग गया', मुंबई की महिला ने दुबई जाने के बारे में बताई सच्चाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala News, Reddit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com