आसमान में कड़कती बिजली हर किसी को डरा देती है. अब सोचिए जो बिजली कड़कती हुई इतनी खतरनाक लगती है वो जमीन पर गिरकर क्या कोहराम मचाती होगी. आए दिन हमारे सामने इस तरह की खबरें आती रहती है जो कि बिजली गिरने की वजह से कई लोगों की जान चली गई. मगर जब किस्मत किसी शख्स के साथ हो तो फिर मौत भी उसे करीब से छूकर निकल जाती है. जी हां, इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर जो वीडियो छाया हुआ है, उसमें एक शख्स आसमान से गिरी हुई बिजली की चपेट में आने के बाद जिंदा बच निकलता है.
सोशल मीडिया पर इस दिल दहला देने वाली घटना का एक वीडियो (Viral) अब खूब वायरल हो रहा है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, जकार्ता के उत्तर में भारी मशीनरी से निपटने वाली एक कंपनी के लिए गार्ड के रूप में काम करने वाला 35 वर्षीय व्यक्ति ड्यूटी (Duty) पर था, लेकिन इस दौरान उस पर बिजली गिर गई. फुटेज में दिख रहा है कि बारिश के समय एक व्यक्ति हाथ में छाता लिए खुले इलाके में टहल रहा है. इसी आदमी पर बिजली गिरती है और वीडियो में चिंगारी उड़ती दिखाई दे रही है. नतीजतन, आदमी जमीन पर गिर जाता है, तभी शख्स के सहयोगी उसकी सहायता के लिए दौड़ते हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यहां देखिए वीडियो-
Security officer in Jakarta was struck by lightning while on duty, avoid using radio and cellular telephones when it is raining, the condition of the victim survived after 4 days of treatment. not everyone has the same chance to live. 当選確率 #Bitcoin #NFTs $BTC $ETH #ALERT pic.twitter.com/4XhW6Oh3U9
— Lexus RZ (@Heritzal) December 26, 2021
ये भी पढ़ें: इमरान खान ने शेयर किया हिम तेंदुए का वीडियो, लोग बोले- 'जनाब काम पर ध्यान दीजिए'
एक जानकारी के मुताबिक शख्स की किस्मत अच्छी थी कि वो बिजली की चपेट में आने के बाद भी सुरक्षित बच गया. लेकिन बिजली ऊपर गिरने की वजह से शख्स के हाथ जल गए. उसे इलाज के लिए तुरंत स्थानीय अस्पताल (Hospital) ले जाया गया और अब वह घर पर ठीक हो रहा है. इस वीडियो (Video) को देखने के बाद लोग तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि गार्ड के हाथ में जो वॉकी-टॉकी थी, उसकी वजह से बिजली छाता लिए शख्स के ऊपर गिरी. हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि छाता ले जाने से भी बिजली गिरने की संभावना बढ़ सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं