बाजार जाकर किराने की चीजें लाना बीते दिनों की बात हो गई है. आजकल अक्सर लोग ऑनलाइन ग्रोसरी ऑर्डर करते हैं, जिससे घर बैठे ही आपकी जरूरत की हर चीज मिल जाती हैं. लेकिन कभी-कभी इन चीजों के साथ कुछ शिकायतें भी आती हैं. ऐसे ही एक मामले का खुलासा सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर एक यूजर ने किया, जिन्होंने 10 किलो का आटा ऑर्डर किया था और उन्हें जो पैकेट डिलीवर हुआ उस पर 7 दिन बाद की एक्सपायरी डेट लिखी थी.
गजेंद्र यादव नाम के एक्स यूजर ने अपने पोस्ट में प्रोडक्ट की एक तस्वीर शेयर की और मजाकिया ढंग से सवाल किया कि उन्हें इसकी एक्सपायरी डेट से पहले आटे का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए. पोस्ट ने तुरंत सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया, कई लोगों ने कमेंट किया और इस तरह के दूसरे मामलों के बारे में बताया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
शख्स ने अपने पोस्ट में लिखा, “@ZeptoNow ने Zepto से 10 किलो गेहूं का ऑर्डर दिया. एक्सपायरी डेट 8 दिन बाद है, 8 दिन में 10 किलो कैसे खत्म होगा @ZeptoNow भाई ?? इधर आजाओ...मिल के ख़त्म करते हैं.''
@ZeptoNow ordered 10kg wheat from Zepto.
— Gajender Yadav (@imYadav31) May 17, 2024
Expiry date is after 8 days ????
8 din mai 10kg kaise khatam hoga @ZeptoNow bhai ??
Idhar ajao...mil ke khatam karte hai. pic.twitter.com/sOL86PmQoy
जेप्टो ने मांगी माफी
ज़ेप्टो ने यादव की शिकायत का जवाब दिया, खेद जताते हुए इस मुद्दे के समाधान के लिए उनका डिटेल मांगा. हालांकि जेप्टो का रिप्लाई संतोषजनक नहीं था. गजेंद्र यादव ने अपने अगले पोस्ट में बताया कि जेप्टो को कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव ने उनसे कहा कि इस मामले में कुछ नहीं किया जा सकता, उन्हें 10 किलो आटा 7 दिन में खत्म कर लेना होगा.
इसके बाद यादव ने एक और पोस्ट किया और कहा कि वह 3 किलो आटा रख लेंगे और बाकी का सात किलो आटा जेप्टो के संस्थापकों को भेज देंगे.
आखिर ऐसे जेप्टो ने सुधारी गलती
आखिरी अपडेट में, यादव ने शेयर किया कि उन्हें रिफंड के लिए एक कॉल आया था और मजाक में कहा कि संस्थापकों को शायद उनके प्रस्ताव के बारे में पता चल गया था.
ये Video भी देखें: Digital Payment से रेहड़ी पटरी वालों को Loan मिलना आसान' : K Subramanian
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं