- गांव में रहने वाले लोग भी सोने-चांदी की शुद्धता जांच सकते हैं.
- गांव में BIS मान्यता प्राप्त हॉलमार्क सेंटर नहीं होते हैं.
- गोल्ड टेस्टिंग मशीन और फाइनेंस कंपनी के पास जा सकते हैं.
Gold Checking: मौजूदा समय में सोने-चांदी की शुद्धता पर काफी सवाल उठते हैं. कई बार सोने-चांदी में मिलावट कर बिक्री करने की धोखेबाजी की जाती है. यह सुदूर क्षेत्रों में ज्यादा होता है, क्योंकि लोगों नहीं पता होता कि सोने की शुद्धता कैसे चेक की जा सकती है. वैसे तो सोना हमेशा हॉलमार्क वाला खरीदना चाहिए. क्योंकि इसकी शुद्धता आप आसानी से ऐप पर ही चेक कर सकते हैं. लेकिन गांव या छोटे जगहों पर सुनार बिना हॉलमार्क वाले सोने-चांदी की बिक्री करते हैं. ऐसे में गांव के लोग बिना हॉलमार्क वाले सोने-चांदी की शुद्धता और असली-नकली की जांच करवा सकते हैं. इस बारे में दिल्ली के बड़े ज्वैलर्स शॉप के मालिक श्याम नंद ने जानकारी दी है.
शहर के बड़े ज्वैलर्स के पास चेक करवाएं सोना
BIS मान्यता प्राप्त हॉलमार्क सेंटर भारत के सभी गांवों या छोटे कस्बों में उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में गांवों के पास के कस्बों या छोटे शहरों के बड़े ज्वैलर्स के पास भी गोल्ड टेस्टिंग मशीन (XRF Machine) होती है. इसमें बिना गहने को नुकसान पहुंचाए कुछ ही सेकंड में सोने-चांदी की सटीक शुद्धता का पता चल जाता है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
इसके अलावा अगर मशीन उपलब्ध नहीं है, तो गांव के अनुभवी सुनार कसौटी पत्थर पर सोने को घिसकर और उस पर नाइट्रिक एसिड डालकर शुद्धता जांचते हैं. हालांकि इसमें सोने का कैरेट नहीं पता चलता है, लेकिन इससे सोने के असली-नकली का पता तुरंत चल जाता है.
गोल्ड लोन देने वाले बैंक या फाइनेंस कंपनियां
अगर आपके गांव या आस-पास के क्षेत्र में गोल्ड लोन देने वाले बैंक या फाइनेंस कंपनी हो तो आप वहां भी सोने-चांदी को चेक कर सकते हैं. इन कंपनियों के पास अधिकृत गोल्ड वैल्युअर होते हैं, जिससे सोने की शुद्धता जांची जाती है. वैसे तो वह केवल लोन के लिए सोने-चांदी की जांच करते हैं. लेकिन कई बार कुछ फीस लेकर सोने की शुद्धता की जांच करने में मदद कर सकते हैं.
मान्यता प्राप्त BIS सेंटर पर कर सकते हैं जांच
बिना हॉलमार्क वाले पुराने गहनों को कोई भी आदमी जांच के लिए BIS मान्यता प्राप्त हॉलमार्किंग सेंटर जांच के लिए ले जा सकते हैं. वह करीब 45 से 50 रुपये प्रति नग की सरकारी फीस देकर गहने की शुद्धता की जांच कर रिपोर्ट ले सकते हैं. इसके लिए गहने पर पहले से हॉलमार्क होना जरूरी नहीं है.
यह भी पढ़ें | कम कैरेट का सोना बेस्ट क्वालिटी बताकर ज्वेलर्स ठग न ले, गहनों पर असली-नकली हॉलमार्किंग कैसे पहचानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं