Amusement Park Accident: असम के एक एम्यूजमेंट पार्क में एक दर्दनाक हादसा कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना तब घटी जब एक युवक एक ऊंची राइड पर सवार था और अचानक वह तेज़ रफ्तार झूले से नीचे गिर गया. इस खौफनाक दृश्य ने लोगों को हिला कर रख दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक झूले पर बैठा था, लेकिन जैसे ही झूला अपनी रफ्तार पकड़ता है, युवक की पकड़ कमजोर हो जाती है और वह सीधे नीचे गिर पड़ता है. वहां मौजूद लोग इस घटना से स्तब्ध रह गए. चीख-पुकार के बीच झूले को तुरंत रोका गया और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया.
यहां देखें वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एडवेंचर राइड पर गया था शख्स (man falls from ride)
बताया जा रहा है कि यह हादसा असम के एक प्रसिद्ध मनोरंजन पार्क में हुआ, जहां उस समय भारी भीड़ मौजूद थी. हादसे के बाद पार्क प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगे हैं. लोगों का कहना है कि सुरक्षा इंतज़ामों में भारी कमी थी और स्टाफ ने राइड शुरू करने से पहले ठीक से जांच नहीं की. वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ लोग इस हादसे को देखकर स्तब्ध रह गए, तो कुछ ने पार्क प्रशासन की जमकर आलोचना की.
अचानक झूलें ने दिया धोखा (amusement park horror video)
इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर @thewhatup नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. एक यूजर ने लिखा, ये किसी की जान की कीमत है, दूसरे ने लिखा, भारत में हर अम्यूजमेंट पार्क की राइड फाइनल डेस्टिनेशन फिल्म पर आधारित लगती है. सिर्फ मज़े की नहीं. वहीं एक अन्य ने कहा, इस तरह की घटनाएं पार्क में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि युवक की जान बच गई और वह अस्पताल में इलाजरत है. डॉक्टरों के अनुसार, उसे गंभीर चोटें आई हैं लेकिन हालत स्थिर है.
ये भी पढ़ें :- बिस्तर पर चैन से सो रहा था शख्स, अचानक छत से गिरा बड़ा सा अजगर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं