किसी मेले या एम्यूजमेंट पार्क में जाए तो किसी भी सैलानी का सिर्फ एक ही मकसद होता है खुलकर मजा करना. झूलों पर बैठना और लजीज खाने के चटकारे लेना. खासतौर से एम्यूजमेंट पार्क में जाने वाले लोग तो ये सोच कर भी जाते हैं कि, वो एक ऐसी जगह जा रहे हैं जहां मजा भी भरपूर मिलेगा और सुरक्षा की गारंटी भी मिलेगी, क्योंकि वहां मेंटेनेंस पूरा होगा. इसी सोच के साथ लोग भारी भरकम फीस अदा करने से भी नहीं कतराते. अब ऐसे ही किसी एम्यूजमेंट पार्क में कोई झूला धोखा दे जाए, तो सोचिए क्या होगा. एक एम्यूजमेंट पार्क में ऐसा ही हुआ, जहां सैलानी सिर के बल लटके रह गए और एक झूले से तो लोग ऊंचाई से नीचे ही गिरने लगे.
यहां देखें वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हवा में अटका झूला
ये सैलानी रेंजरनुमा एक झूले पर बैठे थे. मीमवाला के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि झूला पूरा गोल है, जिस पर लोग बैठे हैं. ये झूला गोल-गोल होते हुए ऊपर से नीचे तक घूमता है. इन लोगों की बदकिस्मती ये कि जिस एडवेंचर के मूड से ये झूले पर सवार हुए थे, वो उन पर भारी पड़ गया. आप देख सकते हैं झूला हवा में सीधा ऊपर पहुंचा और जमीन से नब्बे डिग्री के एंगल पर जाकर अटक गया. अब इस पर जितने लोग सवार थे, वो सब भी उल्टे के उल्टे लटके रह गए. हालत ऐसी थी कि किसी ने भी हिलने तक की हिम्मत नहीं की.
झूले से गिरे लोग
हवा में अटके लोगों का वीडियो तो फिर भी ठीक था. एक वीडियो को देखकर तो सांसे ही थम जाएंगी. इस झूले का मजा लेने की नीयत से जो लोग इस पर सवार हुए, उनमें से कुछ ने नहीं सोचा होगा कि आज उनका बुरा दिन है. मीमवाला के ही इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह तेजी से घूम रहे झूले से लोग अचानक गिरने लगते हैं. इस वीडियो को देखकर जाहिर तौर पर बहुत से लोगों की रूह जरूर कांपी होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं