साउथ वेस्ट दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में गुरुवार शाम वाटर पार्क में रोलर कोस्टर पर राइड के दौरान झूला टूटने के चलते एक युवती की मौत हो गई है. युवती अपने होने वाली पति के साथ वाटर पार्क गई थी, जहां वह झूले की राइड लेते समय हादसे की शिकार हो गई. मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंची कापसहेड़ा थाना पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल पुलिस ने संबंधित धारा में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
फरवरी 2026 में होने वाली थी शादी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय प्रियंका अपने परिवार के साथ चाणक्यपुरी के विनय मार्ग पर सी-2 165 में रहती थीं. प्रियंका एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर थीं. उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन और भाई शामिल है. प्रियंका के भाई मोहित ने बताया कि फरवरी 2026 में प्रिंयका की शादी नजफगढ़ में रहने वाले निखिल से तय की गई थी. गुरुवार दोपहर निखिल का फोन आया और दोनों ने वाटर पार्क जाने का कार्यक्रम तय किया, जिसके बाद दोनों दोपहर करीब 1 बजे कापसहेड़ा बार्डर पास के मौजूद फन एंड फूड विलेज पहुंचे. जहां दोनों ने करीब 6 बजे तक वाटर राइड ली और उसके बाद दूसरे राइड एम्यूजमेंट पार्क की ओर गए. वहां पर दोनों रोलर कोस्टर पर राइड करने के लिए पहुंचे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

स्टैंड टूटा और नीचे आ गिरी
राइड के दौरान जब झूला ऊपर पहुंचा, तो उसका स्टैंड टूट गया और प्रियंका ऊपर से सीधे नीचे आ गिरी. नीचे गिरने के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई. प्रियंका को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई. निखिल ने प्रियंका के परिजनों और पुलिस को मामले की सूचना दी. कापसहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निखिल के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.

मरम्मत के लिए बंद किया गया पार्क
प्रियंका के भाई मोहित ने आरोप लगाया कि वाटर पार्क में सुरक्षा इंतजाम नहीं थे. प्रियंका के गिरने के बाद उसे देरी से अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके चलते उसकी मौत हुई है. मोहित ने आरोप लगाया कि प्रियंका की मौत के बाद वाटर पार्क के एक हिस्से को मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया है, जिसमें रोलर कोस्टर भी है. मोहित ने आरोप लगाया कि अगर एम्यूजमेंट पार्क में झूलों को मरम्मत की जरूरत थी, तो वह खोला ही क्यों गया था? ऐसे में वहां लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

भविष्य बनाने के लिए शादी में की देरी
परिजनों ने बताया कि प्रियंका शुरू से ही पढ़ाई में बहुत होशियार थी. वह शादी से पहले अपना भविष्य बनाना चाहती थी. परिजनों ने उसकी सगाई जनवरी 2023 में कर दी थी, लेकिन शादी से पहले वह नौकरी कर अपने परिवार की आर्थिंक मदद करने के साथ ही खुद ही भविष्य बनाना चाहती थी. जिसके चलते उसने परिवार से शादी के लिए समय मांगा. ऐसे में परिवार और उसके होने वाले पति निखिल ने भी उसका साथ दिया. दोनों की रजामंदी के बाद शादी 2026 में होनी तय हुई. दोनों की शादी फरवरी में होनी थी, लेकिन उससे पहले ही प्रियंका की हादसे में मौत हो गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं