Taif amusement park crash: सऊदी अरब के ताइफ में एक एम्यूज़मेंट पार्क में '360 डिग्री' राइड के टूटने से 23 लोग घायल हो गए. वायरल वीडियो में हादसे की भयावहता साफ नजर आती है. सऊदी अरब के एक एम्यूज़मेंट पार्क में हुए खौफनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. ताइफ के ग्रीन माउंटेन पार्क में स्थित '360 डिग्री' नामक थ्रिल राइड अचानक हवा में ही टूट गई, जिससे झूले पर बैठे लोग जोरदार धमाके के साथ नीचे आ गिरे. हादसे में कम से कम 23 लोग घायल हुए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सऊदी एम्यूज़मेंट पार्क हादसा (Saudi Arabia ride accident)
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि झूला पोल पर लटका हुआ था और उस पर लोग झूलते हुए जोर-जोर से चीखते-चिल्लाते दिख रहे थे, तभी अचानक एक तेज आवाज के साथ पोल बीच में से टूट जाता है और झूले पर बैठे लोग जोर से नीचे गिर जाते हैं. उस क्षण लोगों की चीखें, दहशत और प्रार्थनाएं माहौल को और भी डरावना बना देती हैं. घटना के चश्मदीदों ने बताया कि जैसे ही पोल टूटा, उसका एक हिस्सा तेजी से उछलकर दूसरी ओर खड़े कुछ लोगों से जा टकराया. वहीं जो लोग अभी तक झूले में ही बैठे थे, वे भी चोटिल हो गए.
Video: Screams, Prayers As Saudi Amusement Park Ride Crashes On Camera https://t.co/LFSKXq80Bq pic.twitter.com/qMFdMMBGTZ
— NDTV WORLD (@NDTVWORLD) July 31, 2025
360 डिग्री झूला टूटा (360 degrees ride snapped)
घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बल और इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक इलाज देने के बाद अस्पताल भेजा गया. अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है, ताकि इस हादसे की असली वजह सामने आ सके. इससे पहले भारत के दिल्ली में भी इसी साल एक ऐसा ही हादसा हुआ था, जहां 24 साल की प्रियंका नाम की महिला की रोलर कोस्टर राइड से गिरने से मौत हो गई थी. उस हादसे में भी सुरक्षा बेल्ट की गड़बड़ी बताई गई थी.
ये भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे खतरनाक कोबरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं