विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2019

दिल्‍ली के चिड़‍ियाघर में शेर के बाड़े में घुस गया शख्‍स, सहलाने लगा जंगल के राजा के बाल, देखें Video

दिल्ली के चिड़ियाघर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स शेर के बाड़े में घुस गया और उसके सामने बैठ गया.

Also Read in
शेर के साथ खेलने की कोशिश करता युवक
  • शेर के बाड़े में घुस गया शख्‍स
  • सहलाने लगा जंगल के राजा के बाल
  • दिल्‍ली के चिड़‍ियाघर की घटना
नई दिल्ली:

दिल्ली के चिड़ियाघर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स शेर के बाड़े में घुस गया और उसके सामने बैठ गया. इस दौरान शेर ने उसकी ओर झपटने की भी कोशिश की लेकिन शख्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक शख्स को कोई चोट नहीं लगी है और उससे निज़ामुद्दीन थाने में पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि शख्स की मानसिक हालत ठीक नहीं है. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. कुछ लोग इसे शख्स की हिम्मत बता रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने इसे पागलपन करार दिया. 

चिड़ियाघर में रेहान शेर के पास तक चले गए शख्स की पुलिस ने बाद में एम्स में मेडिकल जांच कराई. वहां उसे मेंटली अनफिट पाया गया. अब उसे अस्पताल भेज दिया गया है.

इसी महीने की शुरुआत में अमेरिका के न्यूयॉर्क के ब्रॉन्स जू में भी ऐसी ही घटना हुई थी. एक महिला मस्ती-मस्ती में शेर के बाड़े में कूद गई थी, जब शेर सामने आया तो वो उसे चिढ़ाने लगी. लेकिन कुछ देर बाद लड़की सही सलामत वापस आ गई. 

सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत वायरल हुआ था. लोग लड़की की खूब आलोचना कर रहे थे. शेर को सबसे खतरनाक जानवर माना जाता है. उसके बावजूद ये लड़की मस्ती करने के लिए शेर के बाड़े में कूद गई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Zoo, Delhi Lion, Lion Corral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com