दिल्ली का नेशनल जूलॉजिकल पार्क विजिटर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कुछ जानवरों के बाड़ों के चारों ओर ग्लास पैनल लगाने की योजना बना रहा है. अब दिल्ली के चिड़ियाघर जाने वाले लोगों को एक नया एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा. अब कई जानवर उनको करीब से देखने को मिलेंगे. जानवरों और विजिटर्स के बीच ग्लास की मजबूत दीवार बनाई जाएगी. जिसके बाद लोग जानवरों को पहले से ज्यादा करीब और सुरक्षित तरीके से देख सकेंगे.
आपके साथ भी कई बार ऐसा हुआ होगा कि आप पिकनिक मनाने के लिए बच्चों को लेकर जू गए हो. लेकिन गर्मी की वजह से जानवर अपने बाड़ों के अंदर रहते हैं. जिस वजह से कई जानवरों को देख नहीं पाते. लेकिन आने वाले समय में इस तरह की किसी भी मुश्किल का सामना वहां जाने वाले लोगों को नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि इस नए बदलाव के साथ आपको एक अलग एक्सपीरियंस मिलेगा.
कांच की दीवार लगाने की तैयारी
इसी बदलाव के साथ चिड़ियाघर का एक बड़ा कायाकल्प का काम शुरू किया जाएगा. इस योजना को लेकर केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) की 400 करोड़ रुपये की मंजूरी दे चुका है.
रिपोर्टेस की मानें तो पहले स्टेप में दरियाई घोड़ों, मगरमच्छों और घड़ियालों के बाड़ों में ये पैनल लगाने की योजना बना रहे हैं. दूसरे चरण में, उनकी योजना इसे दूसरे जानवरों, खासकर बाघों के लिए भी करने की है. यह एक अनोखा अनुभव होगा क्योंकि लोग जानवरों को बहुत करीब से देख पाएंगे. गर्मियों में, जानवर अक्सर पानी में गहराई तक चले जाते हैं या अपने बाड़ों में छिप जाते हैं, जिसकी वजह से लोग अक्सर उन्हें देख नहीं पाते हैं.
अस्पताल और रेस्क्यू सेंटर भी बनेंगे
इसके साथ ही जानवरों के इलाज की भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी. अब उनके लिए एक हॉस्पिटल बनाया जाएगा जिसमें ऑपरेशन थियेटर, पोस्टमार्टम रूम, लैब और जच्चा-बच्चा वार्ड को भी शामिल किया जाएगा. इसके अलावा एक रेस्क्यू सेंटर और एजूकेशन सेंटर भी डेवलेप किया जाएगा. इसके साथ ही चिड़ियाघर में पिक-एंड-ड्रॉप जोन, सरफेस पार्किंग और मल्टीलेवल पार्किंग जैसी सुविधाएं मुहैया कराने की भी तैयारी की जाएगी.
तो अगर आप भी अब अपने बच्चों के साथ चिड़ियाघर जाने का प्लान बना रह हैं तो आपका और आपके बच्चों के लिए ये एक्सपीरियंस बहुत ही रोमांचक और बेहतर होने वाला है.
ये भी पढ़ें: स्कूल खुलने से पहले बदल दें बच्चों की ये आदत, वरना सुबह उठाना होगा मुश्किल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं