दिल्ली मेट्रो के बाद अब होली से जुड़ा एक और वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें स्कूटी पर सवार दो लड़कियां अश्लील डांस करती नजर आ रही हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्कूटी पर सवार बिना हेलमेट पहने तीन लोग होली खेलते दिखाई पड़ रहे हैं. वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर आक्रोश फैल गया और लोग स्कूटी सवार तीनों लोगों पर कार्रवाई की मांग करने लगे. हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों की शिकायत के बाद यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर दी है. वायरल हो रहा यह वीडियो उत्तरप्रदेश के नोएडा का बताया जा रहा है. पढ़ें क्या है पूरा माजरा.
यहां देखें वीडियो
#HoliCelebration@uptrafficpolice @Uppolice @dtptraffic
— Shiekh Mohd Aqib (@Mohd_Aqib9) March 25, 2024
गाड़ी नंबर - (UP16C - X0866)
बिना हेलमेट इए ड्राइविंग ट्रिपिंलिंग और स्टंट किया जा रहा है आपसे अनुरोध है इन लोगो पर करएवाही करें @zoo_bear @WasimAkramTyagi @007AliSohrab pic.twitter.com/FpJXzGWtfr
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चलती स्कूटी पर अश्लील डांस
वीडियो में एक स्कूटी पर बिना हेलमेट तीन लोग सवार दिखाई दे रहे हैं. देखा जा सकता है कि, जहां लड़का स्कूटी चला रहा है, वहीं पीछे वाली सीट पर एक दूसरे के सामने बैठी दो लड़कियां अश्लील हरकतें करती नजर आ रही हैं. बैकग्राउंड में अंग लगा ले गाना चल रहा है. वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, पीछे से आ रहे किसी शख्स ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया होगा, जो अब इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए पुलिस से कार्रवीई की मांग कर रहे थे.
उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहन के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार ई-चालान (जुर्माना 33000/- रुपए) की कार्यवाही की गई है।
— Noida Traffic Police (@noidatraffic) March 25, 2024
यातायात हेल्पलाइन नं0- 9971009001 pic.twitter.com/8iOBgEESgW
पुलिस ने काटा चालान
पुलिस ने सोशल साइट X पर बताया कि, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर स्कूटी मालिक का 33 हजार रुपये का चालान काटा गया है. बता दें कि, होली से पहले ही नोएडा पुलिस ने ये एडवाइजरी भी जारी की थी कि, त्योहारों पर यातायात नियमों को तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बावजूद इसके लोग अजीबोगरीब हरकतें करते नजर आए, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस ने बढ़िया तरीके से सबक भी सिखाया. X पर वायरल इस 1 मिनट के वीडियो को अब तक 40 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है, 'बिना हेलमेट के ड्राइविंग ट्रिपलिंग और स्टंट किया जा रहा है. आपसे अनुरोध है इन लोगों पर कार्रवाई करें.'
ये भी देखिए- Holi 2024: कृष्ण के जयकारों से गूंजी गोकुलनगरी, गोकुल में बिखेरे कान्हा के रंग | NDTV India
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं