विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2017

कोका कोला की बोतल जैसी कॉस्ट्यूम पहनकर लूट लिया रेस्टोरेंट, वीडियो वायरल

अमेरिका के केंटकी के हेंडरसन में एक लुटेरे ने कोका कोला की बोतल जैसी कॉस्ट्यूम पहनकर एक रेस्टोरेंट को लूट लिया.

कोका कोला की बोतल जैसी कॉस्ट्यूम पहनकर लूट लिया रेस्टोरेंट, वीडियो वायरल
कोका कोला की बोतल जैसी कॉस्ट्यूम पहनकर लूट
  • अमेरिका के केंटकी शहर की है यह घटना
  • रेस्टोरेंट से करीब 500 डॉलर की लूट
  • आरोपी को पहचानने में अब तक नाकाम रही है पुलिस
केंटकी: आपने लूट और डकैती की घटना के बारे में बहुत देखा और सुना होगा. लेकिन अमेरिका से जो लूट की घटना की खबर आई है वो हैरान कर देने वाली है. एक लुटेरे ने वहां लूट के लिए एक नई तरकीब अपनाई जो आज तक आपने ना देखी होगी और ना ही सुनी होगी. दरअसल, अमेरिका के केंटकी के हेंडरसन में एक लुटेरे ने कोका कोला की बोतल जैसी कॉस्ट्यूम पहनकर एक रेस्टोरेंट को लूट लिया. यह घटना केंटकी में स्थित एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट की है, जहां लुटेरे सुबह सात बजे के आस-पास कोक कोला जैसी कॉस्टयूम पहनकर रेस्टोरेंट को लूटने पहुंचा गया. उस लुटेरे के हाथ में एक बंदूक भी थी और इसी के सहारे उसने इस घटना को अंजाम दिया.     

यह भी पढ़ें: Viral Video: जब 'मासूम चोर' प्रिंस हैरी की नाक के नीचे से चुरा ले गई उनका सामान...

केंटकी पुलिस अब इस लुटेरे की तलाश में है, जिसने शातिराना तरीके से लूट की इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस के लिए उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है, क्योंकि उसने कोका कोला की बोतल जैसी कॉस्ट्यूम पहन रखा था. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध उस समय रेस्टोरेंट में पहुंचा, जब वह रेस्टोरेंट बंद था, वहां बस रेस्टोरेंट का मैनेजर मौजूद था. पुलिस ने बताया कि लूटेर ने गन दिखाकर मैनेजर से करीब 500 डॉलर की लूट की.

VIDEO: कोका कोला की बोतल जैसी कॉस्ट्यूम पहनकर लूट
हेंडरसन पुलिस डिपार्टमेंट ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया. सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि संदिग्ध लुटेरा कोका कोला की बोतल जैसी कॉस्ट्यूम पहनकर रेस्टोरेंट में मैनेजर से ब्रेड मांगता है. मैनेजर उसे ब्रेड देता है, तभी वो बंदूक दिखाकर रेस्टोरेंट में घुस जाता है और 500 डॉलर की लूट कर मौके से फरार हो जाता है. हालांकि, इस घटना में लुटेरे ने मैनेजर को कोई क्षति नहीं पहुंचाई.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coca-Cola Bottle, Restaurant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com