कश्मीरी दम आलू का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. अनोखे मसालों, हल्के तीखेपन और बेहतरीन स्वाद के कारण कश्मीरी दम आलू देशभर में पसंद की जाती है. यह एक ऐसी डिश है जो साधारण आलू को भी खास बना देती है. अगर आप भी घर पर होटल जैसे कश्मीरी दम आलू बनाना चाहते हैं, तो इन छोटी-छोटी ट्रिक्स को अपना सकते हैं.
कश्मीरी दम आलू बनाने का सीक्रेट-
- कश्मीरी दम आलू की सबसे बड़ी खासियत इसका मसाला और पकाने का तरीका है. इसमें छोटे आकार के आलू इस्तेमाल किए जाते हैं. सबसे पहले आलू को उबालकर छील लिया जाता है और फिर कांटे या टूथपिक की मदद से उन पर छोटे-छोटे छेद किए जाते हैं. यही पहली सीक्रेट ट्रिक है. इससे मसाले और ग्रेवी का स्वाद आलू के अंदर तक पहुंच जाता है.
- इसके बाद आलू को हल्का गोल्डन होने तक तेल में फ्राई किया जाता है. फ्राई करने से आलू की बाहरी परत कुरकुरी बनती है और पकने के बाद उनका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
- दूसरी खास ट्रिक है दही का सही इस्तेमाल. कश्मीरी दम आलू की ग्रेवी में टमाटर की बजाय दही का उपयोग किया जाता है. दही को सीधे गर्म मसाले में डालने से वह फट सकता है, इसलिए पहले उसे अच्छी तरह फेंट लें और फिर धीमी आंच पर धीरे-धीरे मिलाएं. इससे ग्रेवी मुलायम और रिच बनती है.

कैसे बनाएं कश्मीरी दम आलू-
सामग्री-
8-10 बेबी आलू
2 टेबलस्पून सरसों का तेल
1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
1/2 टीस्पून अदरक पाउडर
1 टी स्पून गरम मसाला
3 करी पत्ता
2 दालचीनी
1 चम्मच जीरा पाउडर
1 काली इलायची
1 चम्मच सौंफ पाउडर
1 टी स्पून मेथी की पत्तियां
2 कप पानी
नमक स्वादानुसारविधि-
बेबी पटैटो में छोटे-छोटे छेद कर उन्हें को उबाल लें. एक पैन में, तेल डालें और इसे गर्म होने दें. उबले हुए बेबी आलू को 10-15 मिनट के लिए बाहर से कुरकुरा होने तक भूनें. दूसरे पैन में, काली इलायची, दालचीनी और तेज पत्ते के साथ सरसों का तेल डालें. पेस्ट में कुछ कश्मीरी मिर्च पाउडर और थोड़ा पानी मिलाएं. ग्रेवी में तले हुए आलू डालें, सबको अच्छी तरह मिलाएं. स्वाद के लिए नमक और ग्रेवी में थोड़ा पानी डालें. ग्रेवी में अदरक पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, सौंफ पाउडर और मेथी के पत्ते डालें. इसे अच्छे से मिलाएं और ग्रेवी के गाढ़ा होने तक पकाएं. गरमा-गरमा परोसे.
ये भी पढ़ें- प्रोटीन का पावरहाउस है हरी मूंग पनीर चीला, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगा पसंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
