विज्ञापन

चाय में सबसे पहले क्या डालें पत्ती, चीनी या दूध? 90% लोग गलत तरीके से बनाते हैं चाय, जानिए चाय बनाने का सही तरीका

ज्यादातर हम चाय बनाते समय छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से चाय का स्वाद हर बार अलग हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी रोज एक जैसी परफेक्ट और स्वादिष्ट चाय बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए सही तरीका जानना जरूरी है.

चाय में सबसे पहले क्या डालें पत्ती, चीनी या दूध? 90% लोग गलत तरीके से बनाते हैं चाय, जानिए चाय बनाने का सही तरीका
चाय बनाने का सही तरीका क्या है?
Photo Credit: NDTV

Chai Banane ka Sahi Tarika Kya Hai: भारत में चाय अधिकतर लोगों की पहली पसंद होती है. मौका और मौसम कोई भी हो चाय हमेशा पसंद की जाती है. चाय को लोगों को जोड़ने का एक जरिया माना जाता है. सुबह की शुरुआत हो, दोस्तों के साथ गपशप या दिनभर की थकान मिटानी हो, एक कप अच्छी चाय हर मौके को खास बना देती है. साथ ही अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत भी अखबार और सुबह की चाय के साथ होती है. लेकिन अगर सुबह-सुबह चाय का स्वाद बिगड़ जाए तो पूरा दिन ही बिगड़ने से लगता है. क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर हम चाय बनाते समय छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से चाय का स्वाद हर बार अलग हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी रोज एक जैसी परफेक्ट और स्वादिष्ट चाय बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए सही तरीका जानना जरूरी है. 90% लोग कंफ्यूज रहते हैं कि चाय बनाते समय क्या पहले डालना चाहिए पत्ती, चीनी या दूध. हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. साथ ही जानेंगे कि चाय बनाने का सही तरीका क्या होना चाहिए. इसकी जानकारी @MasalaKitchenbyPoonam नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.

चाय बनाने का सही तरीका क्या है?

चाय बनाते समय सबसे पहले क्या डालना चाहिए?

  • वीडियो में बताया गया है कि बेहतरीन चाय बनाने के लिए सबसे पहले पानी को उबालना चाहिए. जब पानी अच्छी तरह खौलने लगे, तब उसमें कूटी हुई ईलायची और अदरक डालें. 
  • इसके बाद 3-4 मिनट तक इन्हें उबलने दें ताकि मसालों का पूरा स्वाद पानी में उतर जाए.
  • इसके बाद अब चायपत्ती और चीनी डालकर फिर से 3-4 मिनट तक उबालें. 
  • आखिर में रुम टेंपरेचर पर रखा हुआ दूध मिलाएं और चाय को अच्छे से खौलने दें. 
  • आपकी चाय बनकर तैयार हो जाएगी.
Latest and Breaking News on NDTV

परफेक्ट चाय के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

  • दूध सीधे फ्रिज से निकालकर न डालेंं. उसे पहले सामान्य तापमान पर आने दें.
  • अदरक को कद्दूकस करने की बजाय कूटकर डालें, इससे स्वाद ज्यादा बेहतर आता है.
  • चायपत्ती और चीनी डालने के बााद पानी को पर्याप्त समय तक उबालें.
  • दूध डालने के बाद चाय को तेज आंच पर उबालते हए बीच-बीच में चलाते रहें.
  • बहुत ज्यादा गाढ़ी चाय बनाने से बचें. दरअसल, सही बैलेंस स्वाद को बेहतर बनााता है.

यह भी पढ़ें: World's Best Omelette: शेफ रणवीर बरार की इस ट्रिक से बनाएं ऐसा जायकेदार ऑमलेट, स्वाद के आगे भूल जाएंगे बाहर का खाना

यह भी पढ़ें: Bihari Chicken Gravy: सरसों के तेल, लहसुन और देसी घी के तड़के वाली बिहारी चिकन ग्रेवी, जायका ऐसा उंगलियां चाटते रह जाओगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Chai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com