Heart Attack Caught On Camera: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से अचानक हुई मौत से जुड़े दिल दहला देने वाले वीडियोज लोगों को हैरत में डाल रहे हैं. वहीं एक बार फिर से एक ऐसे ही मामले ने लोगों को डरा दिया है. दरअसल, छत्तीसगढ़ में एक शख्स की डांस करते हुए मौत हो गई, जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि, शख्स को स्टेज पर डांस करते वक्त अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.
यहां देखें पोस्ट
शादी के स्टेज पर डांस करते-करते इंजीनियर को पड़ गया दिल का दौरा, छा गया मातम pic.twitter.com/0Gb15KpcsO
— NDTV India (@ndtvindia) May 11, 2023
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यह घटना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ की बताई जा रही है. वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, यह किसी शादी समारोह का है, जहां दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ परिवार के अन्य लोग इस खुशी के मौके पर डांस कर एंजॉय कर रहे होते हैं. इस दौरान एक शख्स को डांस के बीच अचानक अजीब सा महसूस होने लगता है और वह थोड़ी देर रुकने के बाद स्टेज पर ही बैठ जाता है, जिसके अगले ही पल दिल का दौरा पड़ने से वह वहीं गिर पड़ता है. मृतक की पहचान बालोद जिले के रहने वाले दिलीप रौजकर के रूप में हुई है, जो राज्य के भिलाई स्टील प्लांट में इंजीनियर थे.
बताया जा रहा है कि, 4 से 5 मई की दरमियानी रात दिलीप रौजकर अपनी भतीजी की शादी में डांस कर रहे थे, तभी नाचते-गाते हुए जब वह रुक कर बैठ गए, तभी दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महज 19 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी हैरान है. यह पहली बार नहीं है, जब किसी शख्स की इस तरह मौत हुई है. इससे पहले भी लोगों को नाचते गाते हुए दिल दौरा पड़ने के बाद मौत के मुंह में जाते हुए देखा गया है.
यह भी पढ़ें- विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर हाथ में हाथ डाले घूमते नजर आए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं