कतर में एथलीट जान रूज (Jaan Roose) के जमीन से 185 मीटर ऊपर स्लैकलाइन पार करने के हैरतअंगेज वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. रूज़ ने रेड बुल और कतर टूरिज्म डिपार्टमेंट के सहयोग से इस उपलब्धि को पाया. सोशल मीडिया पर सामने आए जान रूज के इस वीडियो को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. हालांकि, उनका अंदाज बेहद निराला नजर आया है, इतनी ऊंचाई पर भी वह मुस्कुराते हुए चलते हैं और वीडियो में अपनी ऑडियंस से बात करते भी दिखते हैं.
यहां देखें वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रेड बुल ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें लिखा है, जान रूज 185 मीटर पर एक टूर गाइड की तरह बोल रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में रूज़ को कतर के लुसैल मरीना में प्रतिष्ठित अर्धचंद्राकार कटारा टावर्स के बीच चलते हुए दिखाया गया है. इस दौरान तार पर चलते हुए वह अपने अनुभव के बारे में बात करते हैं. वह कहते हैं कि, उनकी दाहिनी ओर सूरज हैं और बाएं ओर हवाएं चल रही हैं, वो ये भी बताते हैं कि हवा काफी तेज है, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इन सब चुनौतियों के बीच वह पतली सी तार पर चलते रहते हैं.
यूजर्स बोले- आप कमाल हैं
वीडियो को 1.4 मिलियन बार देखा जा चुका है और लोग जमकर इस पर लाइक्स बरसा रहे हैं. वहीं लोग इस हैरतअंगेज वीडियो को देख हैरानी जता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘सूरज दाहिनी ओर उग रहा है, बाईं ओर हवा चल रही है... दोस्त, तुम्हारे नीचे एक खाई है.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'रस्सी पर उनका भरोसा अद्भुत है.' तीसरे ने लिखा, 'इसे देखकर पूरे समय मेरी चिंता बनी रहती है.' वहीं चौथे ने लिखा, 'आप अपने काम में जो रोमांच और ऊर्जा लाते हैं. ये इंस्पायरिंग है. आपका जुनून सीमाओं को पार करता है, मानदंडों को चुनौती देता है और हमें दृढ़ संकल्प और रचनात्मकता की शक्ति की याद दिलाता है, आसमान को छूते रहो.'
ये भी देखें- एयरपोर्ट पर फैशन अपनाने के लिए दीपिका, कैटरीना और रकुल प्रीत पर भरोसा करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं