विज्ञापन

नेतन्याहू क्या सेफ हैं? उनके नये वीडियो को अब ग्रोक ने बता दिया 'डीपफेक'

रविवार को नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबरों का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो जारी किया. जिसमें उन्हें इजरायल के यरुशलम हिल्स स्थित सताफ कैफे में कॉफी ऑर्डर करते हुए दिखाया गया है.

नेतन्याहू क्या सेफ हैं? उनके नये वीडियो को अब ग्रोक ने बता दिया 'डीपफेक'
बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म है.
  • नेतन्याहू ने खुद एक वीडियो जारी कर अपनी मौत की खबरों का मजाक उड़ाते हुए इसे खारिज किया है
  • X के एआई चैटबॉट ग्रोक ने नेतन्याहू का कॉफी ऑर्डर करते हुए वीडियो को एआई-जनरेटेड बताया है
  • इस वीडियो को एआई जनरेटेड बताने के बाद फिर से अफवाहें तेज हो गईं और चर्चा बढ़ गई है

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ठिकाने को लेकर चल रही अफवाहों के बीच, उनके नए वीडियो पर सवाल उठ रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि यह वीडियो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से बनाया गया है. पिछले हफ्ते से ही इजरायली प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर अटकलें तेज हैं, जब एक वीडियो सामने आया, जिसमें कथित तौर पर नेतन्याहू के एक हाथ में छह उंगलियां नजर आ रही हैं. छह उंगलियों वाला वीडियो में वो अमेरिका और इजरायल की ईरान के खिलाफ युद्ध के बारे में बता रहे थे.

सोशल मीडिया में जब नेतन्याहू की मौत और छह उंगलियों वाले बॉडी डबल की अफवाहें चलने लगीं तो पहले इजरायली सेना, फिर नेतन्याहू के कार्यालय ने स्पष्टीकरण दिया, मगर जब अफवाहों पर रोक नहीं लगी तो कल फिर इजरायली प्रधानमंत्री ने अपना एक वीडियो अपने ही आधिकारिक X अकाउंट पर शेयर किया. इसमें उन्हें सड़क किनारे किसी छोटे बाजार में कॉफी ऑर्डर करते हुए दिखाया गया है. एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए, X के एआई चैटबॉट, ग्रोक ने कॉफी शॉप के वीडियो को 'एआई-जनरेटेड' कंटेंट बताया.

कॉफी शॉप वीडियो

रविवार को नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबरों का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो जारी किया. जिसमें उन्हें इजरायल के यरुशलम हिल्स स्थित सताफ कैफे में कॉफी ऑर्डर करते हुए दिखाया गया है. फुटेज में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, "बहुत बढ़िया" (वह कॉफी देने वाले विक्रेता से कहते हैं), "धन्यवाद."

वीडियो में उन्हें वीडियोग्राफर से पूछते हुए देखा जा सकता है, "आपने मुझसे क्या पूछा?"

जब उन्हें बताया गया कि मीडिया रिपोर्टों में उनकी मौत की बात कही जा रही है, तो नेतन्याहू ने मजाक उड़ाते हुए कहा, "मुझे कॉफी की बहुत तलब है." इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा, "आप जानते हैं, मैं अपने लोगों के लिए पागल हूं (हिब्रू में 'मरना' शब्द का प्रयोग इसी तरह किया जाता है). वे शानदार तरीके से व्यवहार कर रहे हैं. आप उंगलियां गिनना चाहते हैं? आप हमें यहां (बायां हाथ उठाते हुए) और यहां (दायाँ हाथ उठाते हुए) दिखा सकते हैं. आपने देखा!" अब इस वीडियो को ही एआई जेनरेटेड ग्रोक ने बता दिया है, जिससे अफवाहें फिर शुरू हो गईं हैं.

ये भी पढ़ें-

ईरान ने दो भारतीय टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति क्यों दी? डॉ. एस. जयशंकर ने बताया

ड्रोन डिफेंस के बदले यूक्रेन को चाहिए पैसा और तकनीक, जेलेंस्की ने अमेरिका और खाड़ी देशों के सामने रखी शर्त

जर्मनी ने खींच दी अमेरिका के लिए 'लक्ष्मण रेखा', बोला-"NATO जंग शुरू करने पर साथ नहीं"

भारत के जहाज होर्मुज से आ गए तो अमेरिका बोला-'हमें दिक्कत नहीं', ट्रंप ने घुमाया 7 देशों में फोन

अमेरिका ने किया कंफर्म, ईरान युद्ध के कारण ट्रंप-शी शिखर सम्मेलन स्थगित होने की संभावना, जानिए क्यों

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benjamin Netanyahu, Netanyahu Deepfake Video, Natanyahu Death Rumors, Is Netanyahu Safe, Is Netanyahu Dead In Iran War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com