भारतीय लोगों के लिए हर मुश्किल का समाधान है जुगाड़. हमारे देश के लोग जुगाड़ करके किसी भी नामुमकिन काम को मुमकिन बना लेते हैं. या फिर किसी काम में अगर ज्यादा पैसे या ज्यादा समय लग रहा है, तो भी लोग जुगाड़ करके अपने काम को आसान बना लेते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर जुगाड़ वाले वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. कई बार तो ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर आप सोचने लग जाएंगे कि आखिर ये हुआ कैसा और लोगों के दिमाग में ऐसे आइडिया कहां से आते हैं? ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने पलंग (Bed) को 4 व्हीलर गाड़ी में तब्दील कर दिया है.
इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने पलंग को कार में बदल दिया है. इस अनोखे आविष्कार में उसने जो किया वो देखकर हर कोई हैरान है. शख्स ने कार के पहिए, मोटर, स्टेयरिंग को पलंग की बॉडी में फिट कर दिया है. इतना ही नहीं, पलंग के बीच में ड्राइवर सीट के लिए भी जगह छोड़ी गई है. इस अनोखी गाड़ी पर सवार होकर शख्स इसे सड़क पर दौड़ा रहा है. जिसे देखकर सड़क पर जा रहे लोग दंग रह गए और उसका वीडियो बनाने लगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
इस मज़ेदार जुगाड़ वीडियो को इंस्टाग्राम पर @noyabsk53 नाम के अकाउंट शेयर किया गया है. वीडियो देखकर लोग यही सोच रहे हैं कि आखिर इस शख्स ने पलंग में पहिए, मोटर और स्टेयरिंग को कैसे फिट कर दिया है. वीडियो को अबतक 3 करोड़ 77 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यूजर्स रील पर मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- जब पापा कहें- निकल जाओ मेरे घर से अपना बोरिया बिस्तर लेकर. दूसरे यूजर ने कहा- ये जुगाड़ इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए. तीसरे यूजर ने लिखा- इस कारीगर को हम 5 लाख नहीं 50 लाख देंगे.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं