ऑटो में लोगों को सोते तो हुए सभी ने देखा होगा और ज्यागातर ऑटो ड्राइवर तो ऑटो को ही अपना घर समझते हैं. दिनभर मेहनत करके ऑटो चलाते हैं और रात को थककर उसी में सो जाते हैं. लेकिन क्या आपने यह सुना या देखा है कि किसी ने ऑटो को ही अलीशान घर में कन्वर्ट कर दिया हो. यह सुनकर आपको हैरानी होगी लेकिन अरुण प्रभु नाम के एक शख्स ने अपने ऑटो (autorickshaw) को एक शानदार घर (mobile home) में कन्वर्ट कर दिया है, जिसमें सभी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. इसे देखने के बाद महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा (Businessman Anand Mahindra) भी अरुण की कला के दीवाने हो गए हैं और इसे ट्विटर पर भी शेयर किया है.
देखें Photos:
Apparently Arun did this to demonstrate the power of small spaces. But he was also on to a larger trend: a potential post-pandemic wanderlust & desire to be ‘always mobile.' I'd like to ask if he'll design an even more ambitious space atop a Bolero pickup. Can someone connect us? https://t.co/5459FtzVrZ
— anand mahindra (@anandmahindra) February 27, 2021
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आनंद महिंद्रा ने पोस्ट शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, कि अरुण ने इसके जरिए कम स्पेस की पावर को दिखाया है, जो कोरोना काल के बाद घूमने के शौकीन लोगों के लिए एक बड़ा ट्रेंड बन सकता है. उन्होंने आगे लिखा, कि अगर अरुण बोलेरो पिकअप (Bolero pickup) के टॉप पर ऐसा कुछ बना सकें तो उन्हें ख़ुशी होगी. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से उन्हें अरुण से कनेक्ट करने की भी बात कही.
आपको बता दें कि यह एक मोबाइल हाउस है जिसे चेन्नई के अरुण प्रभु (Chennai-based architect Arun Prabhu) ने डिजाइन किया है. अरुण ने अपने ऑटो को एक ऐसे घर में बदल दिया है ,जिसमें आम घरों जैसी सुविधाएं भी हैं. इसमें काफी जगह है और वेंटिलेशन का भी अच्छा इंतजाम है. इतना ही नहीं, अरुण ने इसमें खिड़कियां और दरवाजे देने के साथ छत पर कपड़े सुखाने की भी व्यवस्था की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं