Viral Video: माल्टा की रहने वाली एमिली जोन्स ने 80 किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया है. हाल ही में उन्होंने अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो वेट लॉस सर्जरी से पतले होने मुद्दा बनाकर एमिली को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं. इससे तंग आकर एमिली ने अब रोते हुए जवाब दिया है.
'यह सिर्फ वजन घटाने के बारे में है नहीं है'
अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए एमिली ने लिखा, 'अगर आपको लगता है कि यह सिर्फ वजन कम करने के बारे में है, तो आपने इसका पूरा मकसद ही मिस कर दिया है.' उन्होंने उस वीडियो क्लिप को भी साझा किया, जिसे उन्होंने गैस्ट्रिक बायपास सर्जरी से ठीक एक रात पहले शूट किया था. उस पुराने वीडियो में वह अपने डर और घबराहट के बारे में बात करती और फिर भावुक होती नजर आ रही हैं. एमिली ने बताया कि यह उनकी जिंदगी का एक बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट था.
माता-पिता की मौत के बाद हीलिंग का सफर
एमिली ने अपने इस भारी वजन घटाने के सफर के पीछे के गहरे दर्द को साझा करते हुए बताया कि उनके माता-पिता की मौत 6 हफ्ते के भीतर एक के बाद एक हो गई थी, और उन्होंने अपनी मां को ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए देखा था. उन्होंने कहा, 'कभी-कभी शारीरिक बदलाव असल में हमारे अंदर चल रही उथल-पुथल का ही रूप होता है. यह वक्त मेरे लिए अपने ऊपर से बोझ हटाने और आखिरकार अपने लिए जीने की शुरुआत करने का था.'
'मैंने अपने लिए जीने का रास्ता चुना'
एमिली ने ट्रोलर्स को बताया कि उनका यह बदलाव खुद से नफरत करने की वजह से नहीं था. कॉन्फिडेंस का शरीर के बड़ा या छोटा होने से कोई लेना-देना नहीं है. कॉन्फिडेंस भीतर से आता है और यह इस बात से बढ़ता है कि आप खुद से किए गए वादों को कितना पूरा करते हैं. मैं जानती हूं कि मेरे गैस्ट्रिक बायपास सर्जरी करवाने के फैसले से कई लोग नाराज हुए, लेकिन जिंदगी सिर्फ एक बार मिलती है और मैंने अपने लिए जीने का रास्ता चुना है.'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?
एमिली के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग उन पर कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'ओह माय गॉड एमिली!! तुम बहुत ही सुंदर लग रही हो.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस कहानी ने तो मेरे दिल को छु लिया. एमिली तुम डटी रहना. हिम्मत मत हारना.'
तीसरे यूजर ने एमिली की हिम्मत बढ़ाते हुए लिखा, 'हमें कभी नहीं पता होता कि जिंदगी में क्या होगा, और हालात को देखते हुए आप इसे बहुत अच्छे से संभाल रही हैं. आप बहुत अच्छा कर रही हैं. आपके माता-पिता को भी आप पर गर्व होगा. हिम्मत बनाए रखें.'
चौथी महिला यूजर ने लिखा, 'एक मां होने के नाते, मैं यह कहना चाहूंगी कि आपके माता-पिता को आप पर गर्व होगा. इसलिए नहीं कि आप पतली हैं, बल्कि इसलिए कि आपने किसी चीज को करने का मन बनाया, कड़ी मेहनत की और उसे पूरा किया. हम अपने बच्चों के लिए सबसे ज्यादा यही चाहते हैं कि वे खुश और स्वस्थ रहें और अपने सपने पूरे करें. आपने बिल्कुल वही किया है.'
ये भी पढ़ें:- 4300 साल पुराने मकबरे में मिली ड्रैगन और फीनिक्स की जोड़ी, कंकाल के पास रखा था फिरोजा जड़ा जेड पत्थर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं