विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2019

बॉयफ्रेंड ने किया गर्लफ्रेंड पर चाकुओं से हमला, मौत के बाद बोला- 'कर रही थी Cheating'

महाराष्ट्र (Maharastra) के पुणे (Pune) में ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. 25 वर्षी एक शख्स ने चाकुओं से वार करके 22 वर्षीय गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी.

Also Read in
बॉयफ्रेंड ने किया गर्लफ्रेंड पर चाकुओं से हमला, मौत के बाद बोला- 'कर रही थी Cheating'
बॉयफ्रेंड ने किया गर्लफ्रेंड पर चाकुओं से हमला.

महाराष्ट्र (Maharastra) के पुणे (Pune) में ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. 25 वर्षी एक शख्स ने चाकुओं से वार करके 22 वर्षीय गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को बताया कि उसे शक था कि लड़की उसे धोखा दे रही थी. ये हादसा पुणे के चंदन नगर में हुआ. मंगलवार शाम को गर्लफ्रेंड वीणा पाटले (Veena Patle) बॉयफ्रेंड किरण शिंदे (Kiran Shinde) से मिलने पहुंची थी, जो काफी दिनों से गायब था. 

मां ने की दूसरी शादी तो बेटे ने फेसबुक पर फोटो डालकर लिखी दिल छू लेने वाली कहानी

पुलिस ने बताया कि 'शिंदे और पाटले आईटी फर्म में बैक ऑफिस में एक साथ काम करते थे. दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर दोनों को प्यार हो गया. शिंदे को बाद में शक हुआ कि वीणा पाटले उनके धोखा दे रही हैं.'

पत्नी को पता चला सौतन के बारे में तो जमकर मचा बवाल, पति ने गुस्से में उठाई बंदूक और...

पुलिस ने बताया कि 'शिंदे काफी दिनों से किसी के साथ भी कॉन्टेक्ट में नहीं था. वीणा और कॉमन फ्रेंड प्रकाश गपत मंगलवार रात को चंदन नगर आए थे. जहां ये हादसा हुआ.'

अमेरिका के इस राज्य में जो करेगा बच्चे के साथ यौन शोषण उसको लगाए जाएंगे नपुंसक बनाने वाले इंजेक्शन

दोनों के बीच कहा सुनी हुई और किरण ने वीणा को धार-दार हथियार से वार कर दिया. 3 से 4 बार वार करने के बाद वीणा को अस्तपाल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचे ही उसकी मौत हो गई. किरण शिंदे अपराध करने के बाद से ही फरार है. पुलिस उसे ढूंढ रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharastra, Pune, IT Firm Staff, Boyfriend Murders Girlfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com