विज्ञापन

गैस सिलेंडर खाली है या भरा? इस आसान ट्रिक से घर बैठे करें चेक

Cylinder Khali Hai Ya Bhara Kaise Check Kare: गैस सिलेंडर खाली है या भरा, बिना उठाए जानना चाहते हैं? जानिए एक आसान तरीका जिससे घर पर ही सिलेंडर का लेवल चेक किया जा सकता है.

गैस सिलेंडर खाली है या भरा? इस आसान ट्रिक से घर बैठे करें चेक
LPG Gas Level Indicator: बस 10 सेकंड में गीले कपड़े से पता करें सिलेंडर का लेवल. (AI Generated Image)

How To Check Cylinder Empty Or Full: क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि खाना बनाते समय अचानक गैस खत्म हो गई? अगर आप पहले ही जानना चाहते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है, तो यह आसान तरीका काम आ सकता है…

आप किचन में बड़े चाव से खाना बना रही हैं, या घर में मेहमान आने वाले हैं या सुबह ऑफिस की जल्दी है, और अचानक गैस खत्म! उस वक्त जो गुस्सा और टेंशन होती है, उसका अंदाजा हर उस इंसान को है जो किचन संभालता है. सिलेंडर भारी होता है, इसलिए इसे हिलाकर या उठाकर चेक करना हर किसी के बस की बात नहीं होती. लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी इस बड़ी समस्या का समाधान आपके किचन में ही मौजूद है.

जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा. आप अपने सिलेंडर की गैस को कुछ ही सेकंड में चेक कर सकते हैं इस ट्रिक की मदद से, तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं. 

कैसे चेक करें कि सिलेंडर में कितनी गैस- (Wet Cloth Trick For Gas Cylinder)

  1. कपड़ा गीला करें- सबसे पहले एक सूती कपड़ा लें और उसे पानी से अच्छी तरह भिगो लें. ध्यान रहे कि कपड़ा बहुत ज्यादा टपकता हुआ न हो, बस अच्छी तरह गीला होना चाहिए.
  2. सिलेंडर पर फेरें- अब इस गीले कपड़े को अपने गैस सिलेंडर के ऊपर से लेकर नीचे तक चारों तरफ रगड़ें या फेरें. सिलेंडर के ऊपर पानी की एक पतली परत सी बन जानी चाहिए.
  3. 1 मिनट का इंतजार- कपड़ा फेरने के बाद आपको बस एक मिनट तक इंतजार करना है. इस दौरान आप देखेंगे कि सिलेंडर पर लगा पानी धीरे-धीरे सूखने लगेगा.
  4. टच करके देखें- एक मिनट बाद आप सिलेंडर की बॉडी को ऊपर से नीचे तक छूकर देखें.

गैस सिलेंडर खाली है या भरा कैसे पता करें?

गीले कपड़े को सिलेंडर पर लगाने के बाद जहां हिस्सा जल्दी सूख जाए, वह खाली होता है, जबकि जो हिस्सा ठंडा और गीला रहता है, वहां गैस मौजूद हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

नतीजा क्या निकलेगा?

यहीं पर असली जादू छिपा है. जहां तक सिलेंडर खाली हो चुका होगा, वहां का हिस्सा हवा के संपर्क में होने के कारण जल्दी सूख जाएगा और छूने पर नॉर्मल (गरम या रूम टेम्परेचर जैसा) लगेगा. लेकिन जहां तक सिलेंडर के अंदर लिक्विड गैस मौजूद है, वहां का हिस्सा पानी को जल्दी सूखने नहीं देगा और छूने पर आपको वह जगह ठंडी महसूस होगी.

ये भी पढ़ें- छत पर नहीं है जगह? बाल्टी में उगाएं बेल वाली सब्जी, पूरा मोहल्ला पूछेगा तरीका

Note: यह तरीका सिलेंडर में गैस का अंदाजा लगाने में मदद कर सकता है, लेकिन पूरी तरह सटीक नहीं माना जाता.

कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wet Cloth Trick For Gas Cylinder, LPG Gas Level Indicator, LPG Cylinder Gas Level, Easy Way To Check Cylinder Empty Or Full, Cylinder Khali Ha Bhara Kaise Check Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com