विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2019

प्यार करने के लिए ये स्कूल टीचरों को देता है Love Leave, हर महीने मिलती हैं इतनी छुट्टियां

इस स्कूल में ये छुट्टियां 15 जनवरी, 2019 से शुरू की गईं. यह लीव खासकर सिंगल टीचर्स के लिए है. लेकिन जिन टीचरों के परिवार हैं उन्हें भी ये स्कूल बराबर फैमिली लीव (Family Leave) देता है. 

प्यार करने के लिए ये स्कूल टीचरों को देता है Love Leave, हर महीने मिलती हैं इतनी छुट्टियां
LOVE के लिए इस स्कूल में टीचरों को हर महीने मिलती है 2 हाफ-डे की छुट्टी
नई दिल्ली:

ज़िंदगी की भागदौड़ में हम प्यार करना भूल जाते हैं. प्यार के लिए समय ही नहीं निकाल पाते. इसी वजह से पार्टनर्स के बीच झगड़े तो कभी कुछ लोग सिंगल रहना ही पसंद करते हैं. इसी परेशानी का एक स्कूल ने बड़ा ही मज़ेदार सॉल्यूशन निकाला है. इस स्कूल ने अपने टीचरों के लिए लव लीव (Love Leave) की शुरुआत की है, ताकि वो अपने प्यार के साथ वक्त बिताने के लिए समय निकाल सकें. 

यह चाइना के जेहिआंग (Zhejiang) शहर का एक मिडल स्कूल है, जिसका नाम है Dinglan Experimental Middle School. यहां हर महीने टीचरों को दो हाफ डे दिए जाए हैं जिसे Love Leave नाम दिया गया है. 

6 साल जेल में काटने के बाद गैंगस्टर ने किया ऐसा काम, अब हर कोई देता है उसे दुआ

इस स्कूल में ये छुट्टियां 15 जनवरी, 2019 से शुरू की गईं. यह लीव खासकर सिंगल टीचर्स के लिए है. लेकिन जिन टीचरों के परिवार हैं उन्हें भी ये स्कूल फैमिली लीव (Family Leave) देता है. 

इस स्कूल के एक टीचर ने Inquirer को बताया कि Love Leave से सिंगल टीचर्स को नए लोगों से मिलने और अपने रिलेशनशिप को मज़बूत बनाने का मिल रहा है.

गलती बनी फैशन, Jeans का ये ट्रेंड देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

VIDEO: मोहब्बत जीती, लेकिन जिंदगी की जंग अभी भी जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Love Leave, Love Leave For Teacher, Love Leave For School Teacher, Leave For Love, Leave, Love Leave In School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com