इस दुनिया में खाने के शौकीनों की कोई कमी नहीं है. अक्सर ऐसे लोग अपनी पसंद का खाना खाने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं. लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि कोई शख्स कचौड़ी का स्वाद चखने के बीच फाटक पर ट्रेन (Train) रोक दें. जी हां, इन दिनों एक ट्रेन के लोकोपायलट (Locopilot) ने ऐसी हकीकत में कर दिखाया. ये पूरा नजारा किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. जिसके बाद से ही इस ट्रेन ड्राइवर के कचौड़ी प्रेम की कहानी जमकर वायरल हो रही है.
सोशल मीडिया पर किए दावों के मुताबिक ये वीडियो राजस्थान (Rajasthan) के अलवर इलाके का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक लोको पायलट को कचौड़ी खाने का ऐसा जुनून चढ़ा कि उसने बीच ट्रेक पर ही ट्रेन रोक दी. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स हाथ में कचौड़ी का पैकेट लेकर खड़ा होता है. थोड़ी ही देर बाद एक ट्रेन वहां पहुंचती है और शख्स इंजन के ड्राइवर को पैकेट पकड़ता है और कचौड़ी लेते ही ट्रेन फिर से चल पड़ती है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
लोकोपायलट (Locopilot) की कचौड़ी के चक्कर में फाटक (Railway Crossing) के बाहर लोगों को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा. इसी दौरान इस नजारे को कई लोगों ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद से ही ये मामला हर जगह वायरल हो गया. जिसके बाद कई लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया गया.
इस वीडियो (Video) को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि सच में ड्राइवर के लिए कचौड़ी से बड़ा कुछ और नहीं हो सकता. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि शुक्र इस बात का है कि लोकोपायलट हवाई जहाज (Airplanes) का पायलट नहीं बना. जब से इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट किया गया है तब से लोग इसे जमकर देख रहे हैं.
ये भी देखें: पटौदी और कपूर परिवार ने कैसे मनाया बेबी जेह का जन्मदिन
<
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं