विज्ञापन

RBSE 10th Result: आखिर कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट, बोर्ड ने बताई तारीख

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थी. 10वीं (माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक चली थी. जबकि12वीं (उच्च माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक चली थी. परीक्षाओं के लिए राज्य में छह हजार 191 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. 

RBSE 10th Result: आखिर कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट, बोर्ड ने बताई तारीख
30 हजार 915 परीक्षकों से कॉपियों की जांच करवाई जा रही.

RBSE 10th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही 10वीं परीक्षा के नतीजे जारी करने वाला है.  बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 10वीं कक्षा के नतीजे 20 मार्च या इसके बाद घोषित किए जा सकते हैं. यानी बोर्ड रिजल्ट आने में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार नतीजों को लेकर बोर्ड की ओर से सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आंसर शीट का मूल्यांकन किया जा रहा है जो कि जल्द ही पूरा हो जाएगा. आंसर शीट का मूल्यांकन करने के लिए लगभग 30 हजार से ज्यादा शिक्षक लगे हुए हैं. तेजी से जांच की जा रही है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (अजमेर) की ओर से इस बार 30 हजार 915 परीक्षकों से कॉपियों की जांच करवाई जा रही है. सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड ने 6195 केंद्रों पर विषयवार 175 विषयों की परीक्षा कराई है.  सिंह ने बताया कि 30 हजार से ज्यादा परीक्षक विद्यार्थियों की कॉपियां जांचने में जुटे हैं. 20 मार्च या इसके बाद दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होगा. उन्होंने कहा कि 2027 से दसवीं की परीक्षा दो बार होगी, पहली अनिवार्य और दूसरी ऐच्छिक होगी,. उन्होंने बताया कि इस बार दसवीं में 10 लाख 68 हजार 109 विद्यार्थी, बारहवीं में नौ लाख 10 हजार नौ विद्यार्थी पंजीकृत थे. 

कब हुई थी परीक्षा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थी. 10वीं (माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक चली थी. जबकि12वीं (उच्च माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक चली थी. परीक्षाओं के लिए राज्य में छह हजार 191 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. 

कहां जारी किया जाएगा रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की और से 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएंगा. छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें. रिजल्ट जारी होते ही यहां पर एक लिंक एक्टिव होगा. जिसपर क्लिक करना होगा. इसके बाद रोल नंबर भरने को कहा जाएगा. जिसके डालते ही रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com