Loco Pilot saves Buffalo: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां इंसान को इंसान की फिक्र नहीं है, वहां एक लोको पायलट ने ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे देखकर आपकी आंखें भर आएंगी और चेहरे पर मुस्कान तैर जाएगी. मामला रेलवे ट्रैक का है, जहां एक ट्रेन अपनी रफ्तार में आगे बढ़ रही थी, तभी अचानक लोको पायलट की नजर पटरी पर खड़े भैंसों के एक झुंड पर पड़ी.
ये भी पढ़ें:-'दादा जी' की पुरानी डायरी ने उड़ाए होश! 1 रुपये में किलो भर आलू..7 रुपये में घी, 1989 का बिल देख रह जाएंगे दंग
जब ड्राइवर ने बजाया हॉर्न, पर टस से मस नहीं हुई 'गजगामिनी' (Loco Pilot stops train for buffaloes on track)
आमतौर पर ऐसी स्थिति में ड्राइवर हॉर्न बजाकर जानवरों को हटाने की कोशिश करते हैं और इस पायलट ने भी वही किया, लेकिन भैंसें तो आखिर भैंसें ठहरीं...मजे से पटरी पर डटी रहीं, जैसे कह रही हों, 'आज तो हम यहीं पिकनिक मनाएंगे'. जब लोको पायलट को लगा कि हॉर्न से बात नहीं बनेगी और बेजुबानों की जान को खतरा हो सकता है, तो उसने बिना देर किए इमरजेंसी ब्रेक लगाए और लोहे की उस भारी-भरकम मशीन को बिल्कुल उनके पास लाकर रोक दिया.
The effort he made to save a living being is truly commendable. pic.twitter.com/GB2dP6D6IA
— Himalayan (@Dineshkjoshi007) May 2, 2026
खुद नीचे उतरे और बड़े प्यार से हटाया रास्ता (buffalo on railway track)
बात सिर्फ ट्रेन रोकने तक नहीं रुकी. लोको पायलट खुद इंजन से नीचे उतरे. उन्होंने न तो गुस्सा दिखाया और न ही कोई जल्दबाजी की. बड़े ही सुकून और प्यार से उन भैंसों को एक-एक करके पटरी से नीचे उतारा, जैसे ही वो बेजुबान सुरक्षित जगह पर पहुंचीं, पायलट वापस अपनी सीट पर गए और सफर को आगे बढ़ाया. ये सारा मंजर सोशल मीडिया पर बिजली की तरह फैल गया है.
ये भी पढ़ें:-केदारनाथ में दिखा 73 साल की 'दादी' का दम: न घोड़ा लिया..न पालकी, हर-हर महादेव बोलते हुए पहुंच गईं बाबा के दर
सोशल मीडिया पर वायरल हुई पायलट की 'जांबाजी' (Social media praises Indian Railway staff)
X (ट्विटर) पर @Dineshkjoshi007 नाम के हैंडल से शेयर हुए, इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. कमेंट सेक्शन में तो तारीफों के पुल बंधे हुए हैं. कोई कह रहा है कि 'इंसानियत अभी जिंदा है,' तो कोई उन्हें 'असली हीरो' बता रहा है. करीब 28 हजार से ज्यादा लोगों ने इस नेक काम पर दिल (लाइक) लुटाया है. वाकई, ये छोटा सा कदम सिखाता है कि कायदे और कानून के बीच अगर थोड़ी सी मोहब्ब्त और रहम हो, तो दुनिया और खूबसूरत हो जाती है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं