सोचिए आप बड़े चाव से अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर करें और डिब्बा खोलते ही उसमें कोई जिंदा जीव रेंगता दिखे. हांगकांग की एक महिला के साथ भी बिल्कुल ऐसा ही खौफनाक वाकया हुआ. महिला ने हांग वांग स्ट्रीट स्थित वा जेर रेस्टोरेंट से राइस नूडल्स का एक सेट मील मंगवाया था. जैसे ही उसने दोपहर का खाना खाने के लिए पार्सल का ढक्कन हटाया, उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं. गर्म नूडल्स और गाढ़े सॉस के बीच एक छोटा चूहा हिल-डुल रहा था. महिला ने बिना देर किए इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
ये भी पढ़ें:-मेटा स्मार्ट ग्लासेस की कीमत सुनकर उड़े मां के होश, रिएक्शन हुआ वायरल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
इंटरनेट पर मचा गदर
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) के मुताबिक, रेस्टोरेंट से मंगवाए गए खाने के डिब्बे में जिंदा चूहा मिला है. नूडल्स और सॉस के बीच चूहे का बच्चा रेंगता हुआ नजर आया. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई और लोग रेस्टोरेंट की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे. पीड़ित कस्टमर ने सूझबूझ दिखाते हुए खाने का डिब्बा संभाले रखा और तुरंत डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड एनवायरमेंटल सैनिटेशन (Department of Food and Environmental Sanitation) में शिकायत दर्ज करा दी. शिकायत मिलते ही फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने रेस्टोरेंट पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें:-सड़क पर प्लेन वाला मजा! केरल सरकार की नई लग्जरी बस में मिलेगी फ्लाइट जैसी सर्विस, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
रेस्टोरेंट मालिक ने दी सफाई
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और रेस्टोरेंट के परिसर में कई जगह काफी गंदगी पाई. अधिकारियों के मुताबिक, रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. विभाग का कहना है कि, ये चूहा खाना बनाते वक्त गिरा या पैकिंग के दौरान, इसकी बारीक जांच की जा रही है. मामला तूल पकड़ते ही रेस्टोरेंट के मालिक ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि, 'उनकी दुकान को शुरू हुए अभी एक साल ही हुआ है और आज तक ऐसी शिकायत कभी नहीं आई. इस इलाके के आसपास चूहे जरूर दिखते हैं, लेकिन वे हर महीने अलग से साफ-सफाई कराते हैं.' रेस्टोरेंट मालिक ने कहा कि, 'वो कस्टरमर से मिलकर सच जानना चाहते हैं.' फिलहाल रेस्टोरेंट को एक दिन के लिए पूरी तरह बंद करके बड़े पैमाने पर सफाई और कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:-30 सेकंड में चट कर दिया पूरा बरीटो, लीया शटकीवर ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं