विज्ञापन

किचन में चूहे ने फैला दिया है आतंक? अपनाएं ये देसी हैक, मिनटों में हो जाएंगे रफूचक्कर 

किचन में चूहे के आतंक से अगर आप परेशान हैं, तो उन्हें बिना मारे या नुकसान पहुंचाए किचन से दूर रख सकते हैं. यहां जानते एक असरदार ट्रिक-

किचन में चूहे ने फैला दिया है आतंक? अपनाएं ये देसी हैक, मिनटों में हो जाएंगे रफूचक्कर 
Rat Control Tips : चूहे को कैसे भगाएं?

अगर आपके किचन में चूहे लगातार परेशान कर रहे हैं और खाने-पीने की चीजों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन आप उन्हें बिना नुकसान पहुंचाए भगाना चाह रहे हैं, तो यहां आपको इसका समाधान मिलेगा. हर बार चूहों को भगाने के लिए हमेशा जहरीले पदार्थ या ट्रैप का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है. कुछ हैक की मदद से भी चूहों को बिना नुकसान पहुंचाए घर से दूर रखा जा सकता है. यूट्यूबर Avika Rawat ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक देसी हैक शेयर किया है, जिसे अपनाने से आप किचन से चूहों को दूर भगा सकते हैं. अच्छी बात ये है कि इस दवा से किसी को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा.

इस 1 ट्रिक से चूहे को करें बाहर

इस उपाय के लिए सबसे पहले आधा चम्मच गरम मसाला लें. इसमें कपूर मिलाएं. गरम मसाले की तेज खुशबू और कपूर की गंध चूहों को पसंद नहीं आती, इसलिए ये मिश्रण उन्हें दूर रखने में मदद कर सकता है. दोनों चीजों को मिलाने के बाद इसमें थोड़ा पानी डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें.

Latest and Breaking News on NDTV

अब दूसरा मिश्रण तैयार करना है. इसके लिए गेहूं का आटा लें और उसमें कुछ बिस्किट का चूरा मिलाएं. इसके बाद इसमें थोड़ा देसी घी डालें. माना जाता है कि घी और बिस्किट की खुशबू चूहों को अपनी ओर खींचता है. अब इसमें थोड़ा पानी डालकर आटा गूंध लें और इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें.

अब हर लोई को थोड़ा सा फैलाएं और उसके बीच में पहले तैयार किया गया गरम मसाला और कपूर वाला मिश्रण भर दें. इसके बाद लोई को चारों तरफ से बंद करके फिर से गोल आकार दे दें. इस तरह एक बॉल तैयार हो जाएगी, जिसके अंदर तेज गंध वाला मिश्रण मौजूद रहेगा.

किचन में कहां रखें?

तैयार की गई इन बॉल्स को किचन की उन जगहों पर रखें जहां चूहों के आने-जाने की संभावना ज्यादा रहती है. जैसे गैस स्टोव के आसपास, खाने के डिब्बों के पास, सिंक के नीचे या किचन के कोनों में. बिस्किट और घी की खुशबू से चूहे इनके पास पहुंच सकते हैं, लेकिन अंदर मौजूद गरम मसाला और कपूर की तीखी गंध उन्हें वहां से दूर रहने पर मजबूर कर सकती है.

चूहे भगाने के लिए आसान तरीका वीडियो में देखें-

ये भी पढ़ें - किचन के गंदे मैले काले हुए कपड़े को कैसे साफ करें? अपनाएं ये 3 हैक्स, मिनटों में जिद्दी दाग का होगा खात्मा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rat Control, Rat Control Killer, Rat Control In Hindi, Food, Kitchen Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com