सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो चेहरे पर मुस्कान बिखेर देते हैं. ऐसा ही एक मजेदार वाकया इंस्टाग्राम यूजर बीकास मीणा (Bikas Meena) ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने अपनी मां के साथ एक सिंपल सा गेसिंग गेम खेला, जहां उन्हें अपने मेटा स्मार्ट ग्लासेस की कीमत का अंदाजा लगाना था. मां ने शुरुआत में बेहद मासूमियत से कहा कि, 'ये चश्मा शायद 200 या 250 रुपये का होगा.' बेटे के बार-बार दाम बढ़ाने को कहने पर मां 1500, 2000 और फिर 3000 रुपये तक पहुंचीं, लेकिन असल कीमत जानने के बाद मां का रिएक्शन देखने लायक था.
ये भी पढ़ें:-'शॉक मत होना!' दुबई में 30 हजार रुपये महीना किराया, फिर भी रहने को मिली माचिस जैसी जगह
मां को लगा 200 रुपये का चश्मा है, सच्चाई जान उड़ गए होश
कीमत का खुलासा करने से पहले बेटे ने मजाकिया अंदाज में मां से पूछा कि, 'सच सुनकर कहीं उन्हें हार्ट अटैक तो नहीं आ जाएगा.' मां ने भी पूरे भरोसे के साथ कहा कि, 'कुछ नहीं होगा, तुम बस कीमत बताओ.' जैसे ही बेटे ने बताया कि, 'ये चश्मा 50 हजार रुपये का है', मां का रिएक्शन देखने लायक था. उन्हें अपनी आंखों और कानों पर बिल्कुल यकीन नहीं हुआ और उनका मुंह खुला का खुला रह गया.
कैमरे में रिकॉर्ड हुआ क्यूट मोमेंट
ये बातचीत तब और भी मजेदार हो गई जब बेटे ने मां को बताया कि, 'ये चश्मा कोई सिंपल सा चश्मा नहीं है बल्कि इसमें वीडियो भी रिकॉर्ड हो रही है.' मां ने चश्मे को ध्यान से देखा और उसमें जल रही छोटी सी लाइट को नोटिस किया. उन्होंने बताया कि, 'वो सोच ही रही थीं कि ये चश्मा रिकॉर्डिंग कैसे कर रहा है.' उनके इस सहज और प्यारे अंदाज को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उनकी मासूमियत की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'ekbillekabaap' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
ये भी पढ़ें:-मोहल्ले की चुगली बनी बंपर कमाई का जरिया, महिला ने गॉसिप बेचकर खड़े कर लिए दो घर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं