विज्ञापन

सड़क पर प्लेन वाला मजा! केरल सरकार की नई लग्जरी बस में मिलेगी फ्लाइट जैसी सर्विस, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

अगर आपसे कहा जाए कि बस में सफर करते हुए आपको फ्लाइट के बिजनेस क्लास जैसा मजा मिलेगा, तो क्या आप यकीन करेंगे? केरल सरकार ने एक ऐसी ही सुपर लग्जरी बस सड़कों पर उतारी है, जिसमें बस होस्टेस से लेकर ऑनबोर्ड वॉशरूम तक की शानदार सुविधा उपलब्ध है.

सड़क पर प्लेन वाला मजा! केरल सरकार की नई लग्जरी बस में मिलेगी फ्लाइट जैसी सर्विस, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
बस में होस्टेस परोसेगी गर्मागर्म नाश्ता, अटैच्ड टॉयलेट और एंटरटेनमेंट स्क्रीन देखकर इंटरनेट पर लोग हुए दीवाने
aju_vlogss

लंबी दूरी का बस सफर अक्सर थकान भरा और उबाऊ माना जाता है, लेकिन केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) ने इस सोच को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. दरअसल, केरल सरकार की केएसआरटीसी ने तिरुवनंतपुरम और कोच्चि के बीच फ्लाइट जैसी सुविधाओं वाली एक नई प्रीमियम बस सेवा शुरू की है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. लगभग 200 से 227 किलोमीटर के इस रूट पर यात्री अब बिल्कुल लग्जरी अंदाज में सफर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-मेटा स्मार्ट ग्लासेस की कीमत सुनकर उड़े मां के होश, रिएक्शन हुआ वायरल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

होस्टेस परोसेगी स्नैक्स और स्क्रीन पर मिलेगा फुल मनोरंजन

ब्लॉगर अजय जॉनी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में इस बस का प्रीमियम इंटीरियर साफ नजर आ रहा है. इसमें हर यात्री के लिए आरामदायक लेदर सीट्स के साथ पर्सनल एंटरटेनमेंट स्क्रीन, फ्री वाई-फाई और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट दिए गए हैं. सबसे खास बात ये है कि फ्लाइट की तर्ज पर इसमें एक बस होस्टेस भी मौजूद है, जो यात्रियों को चाय-कॉफी के साथ शावरमा रोल जैसे लजीज स्नैक्स सर्व करती नजर आ रही हैं.

साफ सुथरा वॉशरूम, तारीफों के बंधे फुल

इस बस की सबसे बड़ी खासियत इसका इन-बिल्ट वॉशरूम है. लंबी दूरी के दौरान साफ टॉयलेट न मिलने की समस्या से जूझने वाले यात्रियों के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है. भारतीय रेलवे के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर अनंत रूपनगुडी ने भी एक्स (ट्विटर) पर इस क्लिप को शेयर करते हुए केएसआरटीसी के इस कदम की तारीफ की है.

ये भी पढ़ें:-30 सेकंड में चट कर दिया पूरा बरीटो, लीया शटकीवर ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala KSRTC Free Travel Scheme, Kerala, Ksrtc Bus, Luxury Bus, Bus Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com