विज्ञापन

1897 का शाही मेन्यू वायरल, 128 साल पुरानी थाली ने खोले महाराजाओं के स्वाद के राज

इतिहास कभी तलवारों में बोलता है, कभी ताज में चमकता है और कभी एक पुराने कागज पर दर्ज खाने की लिस्ट में पूरी सदी की कहानी कह देता है. ऐसा ही एक शाही मेन्यू आज सोशल मीडिया पर चर्चा बना हुआ है, जो 128 साल पुराना है और हैरान कर देता है.

1897 का शाही मेन्यू वायरल, 128 साल पुरानी थाली ने खोले महाराजाओं के स्वाद के राज
जब भारतीय महाराजाओं के खाने में था फ्रेंच तड़का, 1897 का मेन्यू जिसने इतिहास को फिर जिंदा कर दिया

Viral Menu From 1897: यह अनोखा मेन्यू 31 जनवरी 1897 का है, जब बड़ौदा के महाराजा ने ग्वालियर के महाराजा सिंधिया (Maharaja Scindia) के सम्मान में भव्य डिनर आयोजित किया था. यह दौर ब्रिटिश शासन का था और भारतीय रियासतें अपने शाही अंदाज से मेहमाननवाजी के लिए जानी जाती थीं. मुगलकालीन दक्षिण एशिया की इतिहासकार नेहा वर्मानी (Neha Vermani) को यह मेन्यू रिसर्च के दौरान आर्काइव्स में मिला. उन्होंने इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया.

ये भी पढ़ें:-शादी की तलाश में एक्सेल शीट बना बैठा दूल्हा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

कैसे सामने आया 1897 का शाही दस्तावेज (How the 1897 Royal Menu Was Found)

इस मेन्यू को देखकर सबसे ज्यादा हैरानी होती है इसके व्यंजनों पर. इसमें फ्रेंच हॉट क्यूजीन की झलक साफ नजर आती है. शुरुआत बादाम से बने कस्टर्ड से होती है. इसके बाद मेयोनेज सॉस में मछली, ट्रफल्स वाला चिकन सूप और इतालवी स्टाइल मटन कटलेट परोसे गए. मटर के साथ रोस्टेड परट्रिज, डेमी ग्लास सॉस में आर्टिचोक और एक सब्जी चावल की करी भी मेन्यू का हिस्सा थी, जिसे फ्रेंच नाम दिया गया. आखिर में क्रीम से भरे सेब और पिस्ता आइसक्रीम जैसी मिठास ने दावत पूरी की.

क्यों अहम है ये वायरल मेन्यू (Why This Viral Menu Matters)

यह मेन्यू अब अमेरिका के एक आर्काइव में सुरक्षित है. सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर हैरान हैं कि 19वीं सदी के भारतीय महाराजा इतने ग्लोबल टेस्ट रखते थे. इतिहासकार मानते हैं कि यह दस्तावेज बताता है कि उस दौर की शाही पहचान सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय संस्कृति से भी बनी थी. यह शाही मेन्यू सिर्फ खाने की सूची नहीं, बल्कि उस जमाने की सोच, रुतबा और दुनिया से जुड़ाव की कहानी है. शायद इसी को कहते हैं असली शाही दस्तरख्वान.

ये भी पढ़ें:-मेरे लिए पति हर साल खरीदते हैं 3 किलो सोना...बिजनेसमैन की पत्नी का दावा वायरल

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com