एक बड़ी मछली, जिसे ओपाह कहा जाता है, हाल ही में अमेरिकी राज्य ओरेगन के तट पर बहकर आ गई, जिसे मछलीघर के अधिकारियों ने एक दुर्लभ घटना बताया है. 3.5 फुट लंबी मछली, जिसे मूनफिश के रूप में भी जाना जाता है, उसका वजन 45 किलोग्राम था और यह ओरेगन के उत्तर-पश्चिम की ओर एक शहर सीसाइड में सनसेट बीच पर पाई गई थी. एक फेसबुक पोस्ट में, सीसाइड एक्वेरियम ने कहा कि यह "ओरेगॉन तट के लिए दुर्लभ" था. मछली की तस्वीरें देखने के बाद, अधिकारियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी.
मछली की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए, एक्वेरियम ने कहा कि यह "स्कूल वर्ष शुरू होने तक यहीं रहेगी". पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है. एक्वेरियम ने कहा, कि प्रजातियों के बारे में अधिक डेटा प्राप्त करने के लिए, एक स्थानीय संगठन, कोलंबिया नदी समुद्री संग्रहालय के सहयोग से "एक भाग्यशाली स्कूल समूह को इस बड़ी मछली को विच्छेदित करने का मौका मिलेगा".
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
देखें Photo:
एक अमेरिकी वैज्ञानिक और नियामक एजेंसी, नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के अनुसार, ओपाह के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है, मुख्यतः क्योंकि वे समुद्र में गहराई में रहती हैं और शायद ही कभी किनारे पर आती हैं.
ओपाह 6 फीट तक बड़ी हो सकती हैं और उनका वजन 600 पाउंड (लगभग 272 किलोग्राम) से अधिक हो सकता है. प्रजाति गोल और सपाट है, एनओएए ने अपनी वेबसाइट पर कहा, "उनके पंख और मुंह लाल हैं, और उनकी बड़ी आंखें सोने से घिरी हुई हैं."
सीसाइड एक्वेरियम के महाप्रबंधक कीथ चांडलर ने सीएनएन को बताया, कि उनका मानना है कि मछली एक घंटे से भी कम समय से समुद्र तट पर थी और एक्वेरियम के कर्मचारियों ने पक्षियों के आने से पहले उसे हटा दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं