विज्ञापन

इंस्टाग्राम से 1 महीने में 20 लाख कमाने वाली महिला का छलका दर्द, बोली- हर रात रोते हुए सोती हूं

इंस्टाग्राम से एक महीने में 20 लाख रुपये कमाने का दावा करने वाली कंटेंट क्रिएटर ने वीडियो में अपना दर्द साझा किया है. साथ ही उसने रील और रियल लाइफ की दुनिया को लेकर भी बात की.

इंस्टाग्राम से 1 महीने में 20 लाख कमाने वाली महिला का छलका दर्द, बोली- हर रात रोते हुए सोती हूं
कोलकाता की कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टा पर साझा किया वीडियो
Instagram/tiyashagoswami

Viral Video: पिछले महीने इंस्टाग्राम से 20 लाख कमाने का दावा करने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर तियाशा गोस्वामी अचानक फॉलोअर्स कम होता देख परेशान हो गई हैं. शुक्रवार शाम एक वीडियो के जरिए हताशा जताते हुए कहा, 'प्लीज मुझे अनफॉलो मत कीजिए. मेरे कई सपने हैं, जो मैं पूरा करना चाहती हूं. इस साल मैं मुंबई जाने की सोच रही थी, लेकिन अब लग रहा है कि मुझे कोलकाता के इस मकान में ही रहना पड़ेगा. मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या कर रही हूं. लेकिन इतना जरूर है कि मैं वो हासिल नहीं पा रही हूं जो मैं चाहती हूं.'

'कुछ हासिल नहीं किया'

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में तियाशा गोस्वामी ने कहती हैं, "मैंने पिछले महीने इंस्टाग्राम से 20 लाख रुपये कमाए. मैंने 16 साल की उम्र में एक नया बिजनेस शुरू किया. मैं इस साल अपनी 11वीं इंटरनेशनल ट्रिप पर जा रही हूं." वीडियो में तियाशा आगे कहती हैं कि मैं आपको वो चीजें बताती हूं, जो मैं हासिल नहीं कर पाई हूं. मुझे पूरा यकीन है कि आप लोगों के पेज पर भी ऐसी रील्स आती होंगी. मेरे सामने तो आती हैं. 

इंस्टा रील का जिक्र करते हुए तियाशा ने कहा कि मैं इन्हें देखती हूं और हर रात रोते हुए सोती हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि मैं काफी नहीं कर रही हूं. ज़ाहिर है, जो लोग ऐसा कर रहे हैं उनके लिए यह अच्छी बात है, लेकिन इन्हें देखकर मुझे लगता है कि मैं क्या कर रही हूँ?

कंटेट क्रिएयर तियाशी ने आगे कहा कि मैं अपनी जिंदगी के एक ऐसे अजीब मोड़ पर हूं जहां मुझे नहीं पता कि मैं क्या कर रही हूं. मुझे लगता था कि मुझे सब पता है कि मैं क्या कर रही हूं और अचानक अब मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा. इसलिए मैं बस यहां आकर आप लोगों को वो सब चीजें बताना चाहती थी जो मैंने हासिल नहीं की हैं. 

'इंस्टाग्राम पर 200k का था टारेगट'

तियाशा गोस्वामी वीडियो में विजन बोर्ड दिखाते हुए कहती हैं, "इस पर 200k लिखा हुआ है. इस मोड़ पर यह काफी मजाकिया लगता है, क्योंकि पिछले साल नवंबर के आसपास इंस्टाग्राम पर मेरे 1 लाख फॉलोअर्स हो गए थे और अब सितंबर आ गया है. अभी मैं सिर्फ 109k पर हूं. 200k फॉलोअर्स बहुत ज्यादा होता है. साथ ही मेरे फॉलोवर्स भी लगातार गिर रहे हैं." 

तियाशा ने हताश होते हुए कहा कि अगर आप लोग मुझसे इतनी नफरत करते हैं, तो मुझे फॉलो ही मत कीजिए . लेकिन मुझे अनफॉलो मत करिए. यह मेरे लिए बहुत मुश्किल है. मैं शायद ये चीजें नहीं खरीद पाऊंगी, क्योंकि मैंने उतने पैसे नहीं कमाए हैं. मेरा मतलब है, जब मैं यह सब जोर से बोल रही हूं तो मुझे हंसी आ रही है, लेकिन असल में यह बहुत मुश्किल है. मैं इस साल बहुत कुछ करना चाहती थी जैसे कि मैं सच में मुंबई शिफ्ट होना चाहती थी. वह भी नहीं हो पाया और मैं अभी भी कोलकाता में अपने कमरे में ही बैठी हूं. 

यहां देखें वीडियो-

मुझे नहीं लगता कि इस वीडियो का कोई खास मकसद है, लेकिन लाइटिंग अच्छी थी तो मैंने सोचा कि बस आप लोगों से थोड़ी बात कर लूं. मुझे उम्मीद है कि आप लोग अपने सपनों को पूरा करेंगे, और अगर आपने अब तक अपने सपने हासिल नहीं भी किए हैं, तो हिम्मत मत हारिए . उम्मीद बनाए रखिए, क्योंकि मैं तो लोगों को मोटिवेट भी नहीं कर सकती. कंटेंट क्रिएटर के पोस्ट पर लोगों ने सकरात्मक प्रतिक्रिया भी दी है. कई लोगों ने कहा कि निराश मत हो. तुम जो करते आए हो, उसे ऐसे ही जारी रखो.

यह भी पढे़ं- 20 की उम्र में चाहिए 1 करोड़ का पैकेज? फाउंडर ने बताया तगड़ा लाइफ हैक, कहा- 'AI से बस ये स्किल सीख लो'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Video, Instagram Reel, Instagram Earnings, Kolkata News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com