विज्ञापन

'हिप्पो ने मुझे पूरा निगल लिया था' जब हिप्पो ने निगल लिया जिंदा इंसान! टूर गाइड की रूह कंपा देने वाली दास्ता

शांत बहती नदी, सैलानियों की कश्ती और अचानक एक खौफनाक हमला..कुछ पल ऐसे होते हैं, जब जिंदगी और मौत के बीच बस एक सांस का फासला रह जाता है. यह कहानी उसी लम्हे की है.

'हिप्पो ने मुझे पूरा निगल लिया था' जब हिप्पो ने निगल लिया जिंदा इंसान! टूर गाइड की रूह कंपा देने वाली दास्ता
सड़े अंडे जैसी बदबू और अंधेरा...हिप्पो के पेट से बचकर निकला शख्स

Hippo attack survivor story: आपने शेर की दहाड़ सुनी होगी, मगर क्या कभी दरिया के इस शांत दानव की असली ताकत देखी है? पानी में मासूम दिखने वाला हिप्पो दरअसल, जंगल का सबसे खतरनाक खिलाड़ी माना जाता है. सवाल ये है...जो दिखता है क्या वो सच में वैसा ही होता है? मोटा, सुस्त और हमेशा पानी में पड़े रहने वाला जानवर...यही सोचते हैं न आप हिप्पो के बारे में? लेकिन सच जानकर शायद आपकी सोच ही बदल जाए. अफ्रीका में इंसानों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक जानवरों की लिस्ट में इसका नाम ऊपर क्यों आता है? कहानी चौंका देगी.

ये भी पढ़ें:-दुनिया के सबसे महंगे शहर के चौंकाने वाले 'ताबूत जैसे घर'...देखकर ही होने लगेगी घुटन

अफ्रीका का सबसे खतरनाक जानवर (Hippo: Africa's Most Dangerous Mammal)

शेर और तेंदुए से ज्यादा खतरनाक अगर किसी को माना जाता है तो वह है दरियाई घोड़ा यानी हिप्पो. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हिप्पो अपने इलाके को लेकर बेहद सख्त होते हैं. उनका काटना बेहद ताकतवर होता है और वे पानी में इंसान से तेज तैर सकते हैं. जाम्बिया और जिम्बावे की सीमा पर जाम्बेजी नदी के पास विक्टोरिया फॉल्स में यही खौफनाक हकीकत सामने आई, जब एक टूर गाइड पर हिप्पो ने हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें:-NH-48 पर साइन बोर्ड में घुसी थार! AI या हकीकत? जानिए Viral Video का सच

जब पूरा शरीर जबड़े में था (Tour guide swallowed by hippo)

रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 वर्षीय टूर गाइड पॉल टेम्पलर सैलानियों को घुमा रहे थे, तभी दो टन वजनी हिप्पो ने बिना चेतावनी हमला कर दिया. पॉल के अनुसार, एक पल में सब अंधेरा हो गया. उन्हें महसूस हुआ कि उनका शरीर किसी भारी और बदबूदार जबड़े में जकड़ा है. उन्होंने बताया कि अंदर सड़े अंडे जैसी गंध थी. किसी तरह एक हाथ छुड़ाकर उन्होंने रास्ता टटोला और जब हिप्पो ने एक क्षण के लिए मुंह खोला तो वे बाहर निकल पाए.

ये भी पढ़ें:-480 की रफ्तार से दौड़ेगी ये अनोखी ट्रेन, 90 मिनट में शहर पार...1 घंटे में दिल्ली से कानपुर!

एक हाथ गया, जान बची (Man survives hippo jaws)

हिप्पो ने कई बार हमला किया और डॉक्टरों ने उनके शरीर पर करीब 40 घाव गिने. उनका बायां हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आखिरकार काटना पड़ा. सौभाग्य से पास मौजूद मेडिकल टीम ने उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, उनके साथी गाइड की इस हादसे में मौत हो गई. यह खबर यह दिखाती है कि वाइल्ड लाइफ टूरिज्म कितना जोखिम भरा हो सकता है. हिप्पो को अक्सर शांत समझा जाता है, लेकिन हकीकत कहीं ज्यादा सख्त है. पॉल की कहानी सिर्फ खौफ नहीं, बल्कि हिम्मत की मिसाल भी है. मौत के जबड़े से निकलकर जिंदा लौटना आसान नहीं. यह घटना याद दिलाती है कि प्रकृति के सामने इंसान हमेशा छोटा है.

ये भी पढ़ें:-

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hippo Attack Survivor Story, Tour Guide Swallowed By Hippo, Paul Templer Hippo Attack, Victoria Falls Hippo Incident, Zambezi River Hippo Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com