विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Oct 06, 2022

किलर व्हेल्स ने किया सफेद शार्क का शिकार, गला दबोचकर ले गईं समुद्र की गहराइयों में...

White Shark Viral Video:वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे समुद्र का दानव कही जाने वाले सफेद शार्क के लिए ओर्कास व्हेल काल साबित हो रही हैं. चौंका देने वाला वीडियो दक्षिणी पश्चिमी केप प्रांत के एक बंदरगाह शहर मोसेल बे का बताया जा रहा है.

Read Time: 5 mins
किलर व्हेल्स ने किया सफेद शार्क का शिकार, गला दबोचकर ले गईं समुद्र की गहराइयों में...
जानिए, दक्षिण पश्चिम में कौन सा जीव खा रहा है Great White Sharks को...

Killer Whales Hunting a White Shark:  प्रकृति में कई बार कुछ ऐसी घटनाएं जाने-अनजाने देखने को मिल जाती है, जो आपको एक ही समय में आसक्त और भयभीत दोनों ही कर सकती हैं. इसका अंदाजा हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है, जिसमें पानी के बड़े और मजूबत शिकारी को अपने से कमजोर प्रजाति का शिकार करते देखा जा रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे समुद्र का दानव कही जाने वाले सफेद शार्क के लिए ओर्का व्हेल काल साबित हो रही हैं. कुछ समुद्री सैलानियों ने इस शिकार का ये दुर्लभ नजारा कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल होकर हर किसी की रूह कंपा रहा है.

यहां देखें वीडियो

वायरल हो रहा यह चौंका देने वाला वीडियो दक्षिणी पश्चिमी केप प्रांत के एक बंदरगाह शहर मोसेल बे का बताया जा रहा है, जहां कई जीव समुद्र में ही गायब हो रहे हैं. समुद्र वैज्ञानिक ने इस बात की पुष्टि की है कि, इन जीवों के गायब होने के पीछे कोई इंसानी गतिविधि या जलवायु परिवर्तन (Climate change) नहीं है, बल्कि एक अन्य जीव इनका शिकार कर रहे हैं. इन शार्क के गायब होने के पीछे किलर व्हेल (Killer whales) का हाथ बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि, विशाल सफेद शार्क (Great White Sharks) पिछले काफी समय से दिखाई देना बंद हो गई थीं, जिसका कारण किलर व्हेल (Killer Whales) का इनका शिकार करना बताया जा रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसमें ओर्कास व्हेल सफेद शार्कों को अपना निशाना बनाती नजर आ रही हैं. एक वैज्ञानिक अध्ययन की जानकारी देने वाले हेलीकॉप्टर और ड्रोन फुटेज में दक्षिणी पश्चिमी केप प्रांत के एक बंदरगाह शहर मोसेल बे से एक घंटे की लंबी खोज के दौरान किलर व्हेल की एक पॉड शार्क का पीछा करते हुए दिखाई देती है, जिन सैलानियों ने अपनी आंखों से व्हाइट शार्क पर झपटते ओर्कास व्हेल को कैद किया उनके अनुसार, पहसे तो ओर्कास ने तेजी से व्हाइट शार्क की छाती पर धक्का मारा और उसके बाद अपने जबड़े से उसके गले को दबोच कर समुद्र की गहराई में खो गई.

एक समुद्री स्तनपायी विशेषज्ञ और अध्ययन सह-लेखक साइमन एलवेन ने बताया कि, व्हेल अत्यधिक बुद्धिमान और सामाजिक जानवर हैं. उनके समूह शिकार के तरीके उन्हें अविश्वसनीय रूप से प्रभावी शिकारी बनाते हैं. महासागर के शिकारी ओर्कास को अन्य शार्क प्रजातियों का शिकार करने के लिए जाना जाता है, लेकिन विशाल सफेद शार्क पर हमलों के सबूत पहले सीमित थे.हालांकि, ओर्कास व्हेल अमूमन टाइगर शार्क, सील और दूसरी व्हेल मछलियों को अपना शिकार बनाती रही हैं, लेकिन व्हाइट शार्क जो अपने आप में बेहद खतरनाक मानी जाती है उसे अपने निशाने की खबर ने सबको हैरान कर दिया है.

यह ज्ञात था कि एक व्हेल ने पहले सफेद शार्क पर हमला किया था, लेकिन अन्य चार ने नहीं किया. वैज्ञानिकों के अनुसार, हमले के बाद शार्क क्षेत्र से गायब हो गई और अगले 45 दिनों में केवल एक बड़ा सफेद शार्क दिखाई दिया. तस्वीरें मई में शूट की गई थीं और एक क्लिप को पहली बार जून में प्रसारित किया गया था.

* ""'जापान पर भी चला Katrina Kaif का 'जादू'! 'काला चश्मा' पर लड़कियों ने ऐसे लहराई कमर देखते रह गए लोग
* 'बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों को लंकापति 'रावण' ने पढ़ाया सेफ्टी का पाठ, मुंबई पुलिस ने शेयर किया Video
* "स्कॉटलैंड और भारत के इस म्यूजिक मैशअप पर विदेशी दूल्हे संग देसी दुल्हन ने मारी एंट्री, देखते रह गए घराती-बाराती

देखें वीडियो- आलिया भट्ट की गोद भराई: करण जौहर, श्वेता बच्चन और अन्य 'वास्तु' के बाहर कैमरे में हुईं कैद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
पेड़ से तोड़कर ताजी नीम की पत्तियों से बना दिया पराठा, अंदर भर दीं दुनिया भर की चीजें, लोग बोले- ऊपर वाले से डरो
किलर व्हेल्स ने किया सफेद शार्क का शिकार, गला दबोचकर ले गईं समुद्र की गहराइयों में...
बच्ची ने 'रूखी सूखी रोटी' गाने पर किया ऐसा एनर्जेटिक डांस, परफॉर्मेंस देख दिल हार बैठे लोग, बोले- छोटी रानी मुखर्जी
Next Article
बच्ची ने 'रूखी सूखी रोटी' गाने पर किया ऐसा एनर्जेटिक डांस, परफॉर्मेंस देख दिल हार बैठे लोग, बोले- छोटी रानी मुखर्जी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;