विज्ञापन

दिल्ली में कब चलेगी प्रदूषण उड़ाने वाली तेज हवा, क्या आज आएगी बारिश?

दिवाली के अगले दिन सोमवार सुबह दिल्ली की हवा और खराब हो गई. सरकारी एजेंसी के अनुसार AQI 400 के पास पहुंच गया, जो 'गंभीर' श्रेणी के करीब है. सुबह-सुबह राजधानी के कई हिस्सों में घना धुंध छा गया और दिखना भी कम हो गया.

दिल्ली में कब चलेगी प्रदूषण उड़ाने वाली तेज हवा, क्या आज आएगी बारिश?
Delhi Rain News: दिल्ली में कब आएगी बारिश, कब चलेंगी तेज हवाएं

दिवाली के जश्न के बीच देश की राजधानी दिल्ली गैस चैंबर में तब्दील हो गई है. सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों को ताक पर रखकर खूब पटाके छोड़े गए और अब हवा जहरीली हो चुकी है. दीवाली के के एक दिन बाद, सोमवार सुबह दिल्ली की हवा की गुणवत्ता और खराब होकर 'गंभीर' श्रेणी के कगार पर पहुंच गई. सरकारी आंकड़े कह रहे कि एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 400 के स्तर को छू गया. राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में घना स्मॉग छा गया, जिससे सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम हो गई. दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि असल में कई इलाकों में AQI 2000 और कहीं कहीं तो 3000 के पार चला गया. अब दिल्ली वालों को प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए बारिश और तेज हवाओं का इंतजार है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल, पंजाब तक के लिए तो अच्छी खबर है लेकिन दिल्ली वालों को कम से कम 48 घंटों का इंतजार करना पड़ेगा. चलिए जानते हैं क्यों.

दिल्ली का हाल जानिए

इंदरलोक इलाके में धुंध की मोटी चादर साफ दिख रही थी, जबकि शहर के कई और हिस्सों में भी धुंध भरी सुबह हुई. हवा खराब होती गई और दिखना भी कम हो गया, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, गाजीपुर में AQI 418 था, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है. वहीं अक्षरधाम में AQI 337 था, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है. दिल्ली के कई स्टेशनों पर AQI 400 से ऊपर दर्ज हुआ.

सबसे ज्यादा बुराड़ी क्रॉसिंग में 441 रहा. इसके बाद विवेक विहार में 437, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) में 434, दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस और जहांगीरपुरी में 433-433 और रोहिणी में 430 रहा. गंभीर श्रेणी वाले दूसरे इलाकों में मुंडका 417, पंजाबी बाग 409, NIH नरेला 407 और ITO 407 रहे. बाकी स्टेशनों में CRRI मथुरा रोड पर 396, आया नगर में 386, तालकटोरा गार्डन में 384, NSUT जाफरपुर में 378, लोधी रोड में 370, मंदिर मार्ग में 369, वजीरपुर में 365, आर के पुरम में 364, बदरपुर में 363, IHBAS दिलशाद गार्डन में 363 और डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 361 AQI रहा. 

नजफगढ़ में 340, आनंद विहार में 335, IMD लोधी रोड में 323, अशोक विहार में 319 और श्री अरबिंदो मार्ग में 267 AQI दर्ज हुआ. IIT दिल्ली और द्वारका सेक्टर 8 का डेटा नहीं मिला. ध्यान रहे कि यह सरकारी आंकड़ा है. 

यह भी पढ़ें | दिवाली के जश्न के बाद गैस चैंबर बना दिल्ली-NCR, स्मॉग में अक्षरधाम हुआ 'गायब', जानें आपके इलाके का AQI

क्या राहत मिलने की उम्मीद है?

दिवाली के एक दिन बाद दिल्ली के मौसम पर IMD वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण मिश्रा ने NDTV से बात करते हुए कहा कि फिलहाल दिल्ली-NCR क्षेत्र में बारिश या हवा में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में कल रात से वेस्टर्न डिर्स्टरबेंस सक्रिय होने की उम्मीद है. इसकी वजह से कल रात से जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में तेज बारिश और हवाएं चल सकती हैं, लेकिन इसके असर की वजह से उत्तरी भारत के राज्यों में भी बारिश होगी या तेज हवाएं चलेंगी, इसका पूर्वानुमान नहीं किया गया है. अगर वेस्टर्न डिस्टर्नबेंस अधिक तेज होगा तो उत्तर भारत के दूसरे इलाकों पर असर होगा. यानी अगले 48 घंटें कोई राहत मिलने का अनुमान नहीं है. 

भारत के मौसम विभाग का पूर्वानुमान क्या कहता है?

अगर उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो 10-11 नवंबर और 14 नवंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में, 11 से 14 नवंबर के बीच हिमाचल प्रदेश में और 8-10 नवंबर और 13-14 नवंबर के बीच उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. 

इसके अलावा 12 से 14 नवंबर के बीच पंजाब में भी कहीं- कहीं बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें | दिल्ली के AQI का सच छिपा रहीं एजेंसियां? इस बार भी दिवाली की रात अचानक बंद हुआ जहरीली हवा का डेटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi AQI, Noida Aqi, Delhi AQI Today, Diwali AQI Data
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com