घर में रखा गेहूं का आटा अगर सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो उसमें कीड़े, इल्ली और गांठें पड़ने लगती हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि आटे को लंबे समय तक फ्रेश और सुरक्षित कैसे रखा जाए. यूट्यूब टैनल Tips Theater पर इस परेशानी के लिए कुछ आसान से घरेलू नुस्खे शेयर किए गए हैं. आप इन टिप्स को फॉलो करके अपने आटे को सुरक्षित रख सकते हैं. इन टिप्स की अच्छी बात ये है कि आपको बाहर से किसी भी तरह का सामान नहीं मंगाना पड़ेगा. घर में रखी चीजों की मदद से ही आप आटे को कीड़े से बचा सकते हैं. यहां जानते हैं आटे को कीड़े से बचाने के कुछ आसान से टिप्स-
वीडियो में टिप्स जान सकते है...
1. तेजपत्ता डालकर रखें आटा
आटे में कीड़े लगने से बचाने के लिए तेजपत्ता एक आसान और असरदार घरेलू उपाय माना जाता है. आटा भरते समय डिब्बे में कुछ बड़े तेजपत्ते डाल दें. तेजपत्ते की खुशबू कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है. अच्छी बात ये है कि बाद में आटा इस्तेमाल करते समय इन्हें आसानी से अलग भी किया जा सकता है. इसके अलावा डिब्बे को हमेशा सूखी जगह पर रखना चाहिए, क्योंकि नमी की वजह से आटा जल्दी खराब होने लगता है.
2. नमक की पोटली रख सकती है काम
आटे को सुरक्षित रखने के लिए नमक का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए एक साफ कपड़े में खड़ा नमक बांधकर छोटी पोटली बना लें और उसे आटे के डिब्बे में रख दें. चाहें तो एक पोटली नीचे और दूसरी ऊपर रख सकते हैं. अगर खड़ा नमक नहीं है, तो साधारण नमक की सूखी पोटली का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये तरीका आटे में नमी कम करने और कीड़ों की समस्या से बचाव में मददगार हो सकता है.
3. हींग की पोटली से दूर होंगे कीड़े
अगर आपके पास टुकड़ों वाली हींग है, तो उसका इस्तेमाल आटे को सुरक्षित रखने के लिए किया जा सकता है. हींग के छोटे टुकड़ों को कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और उसे आटे के बीच में रख दें. हींग की तेज गंध कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है. साथ ही इससे आटे में गांठें पड़ने की संभावना भी कम हो सकती है.
ये भी पढ़ें - गेहूं के आटे और गुड़ से बनाएं एकदम क्रिस्पी ठेकुआ, बिना खांचे के बनाएं छठ पूजा का प्रसाद, नोट करें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं